SH-55 से चिलमिल जाने वाली सड़क जर्जर:20 हजार से ज्यादा लोगों की बढ़ी परेशानी, ग्रमीणों ने की प्रशासन से मरम्मत की मांग

SH-55 से चिलमिल जाने वाली सड़क जर्जर:20 हजार से ज्यादा लोगों की बढ़ी परेशानी, ग्रमीणों ने की प्रशासन से मरम्मत की मांग

बेगूसराय सदर के रजौड़ा में एसएच-55 से चिलमिल जाने वाली सड़क बहुत खराब हो चुकी है। यह सड़क बगवाड़ा होते हुए आगे वीरपुर मुख्य मार्ग से जुड़ती है। सड़क की खराब हालत से यहां से गुजरने वाले 20 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। इस सड़क से हर दिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है। जलजमाव से बदबू और बीमारी फैलने की आशंका बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और कई दिनों तक जमा रहता है। पानी सड़ने से बदबू फैलती है, जिससे आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण बसंत कुमार ने बताया कि लंबे समय से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। वही इस समस्या को लेकर ग्रामीण चंदन कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार और राजेश कुमार समेत कई लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत के साथ जलजमाव का भी स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। बेगूसराय सदर के रजौड़ा में एसएच-55 से चिलमिल जाने वाली सड़क बहुत खराब हो चुकी है। यह सड़क बगवाड़ा होते हुए आगे वीरपुर मुख्य मार्ग से जुड़ती है। सड़क की खराब हालत से यहां से गुजरने वाले 20 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। इस सड़क से हर दिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है। जलजमाव से बदबू और बीमारी फैलने की आशंका बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और कई दिनों तक जमा रहता है। पानी सड़ने से बदबू फैलती है, जिससे आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण बसंत कुमार ने बताया कि लंबे समय से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। वही इस समस्या को लेकर ग्रामीण चंदन कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार और राजेश कुमार समेत कई लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत के साथ जलजमाव का भी स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *