Flying Beast Pet Dog Mau: फ्लाइंग बीस्ट के पालतू डॉग माउ का निधन? फैंस पूछ रहे हैं-क्या हुआ था अंतिम दिनों में?

Flying Beast Pet Dog Mau: फ्लाइंग बीस्ट के पालतू डॉग माउ का निधन? फैंस पूछ रहे हैं-क्या हुआ था अंतिम दिनों में?

Gaurav Tanej: फिटनेस क्रिएटर और फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा, जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट (Flying Beast) के नाम से भी जाना जाता है, अपने पालतू कुत्ते Mau की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। Mau लंबे समय तक गौरव तनेजा के व्लॉग्स में दिखाई देता था, इसलिए उनके फॉलोअर्स भी उसे अच्छी तरह जानते थे। फिटनेस क्रिएटर पुष्पेंद्र चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कर Mau की मौत की खबर दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Mau की हेल्थ से जुड़ी बातें आईं सामने?

फिटनेस क्रिएटर पुष्पेंद्र चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कीं। इनमें Mau की तबीयत, उसके खानपान और रहने की जगह को लेकर सवाल उठाए है।वीडियो में दावा किया गया कि Mau की तबीयत खराब थी और उसने खाना छोड़ दिया था। यह भी कहा गया कि उसे मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया था और आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा 26 और 27 जुलाई 2026 की तारीख वाली कुछ व्हाट्सऐप बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए। एक पोस्ट में 26 जुलाई 2026 को Mau की मौत होने की बात कही गई।

यूजर्स पूछ रहे हैं सवाल?

Mau पहले गौरव तनेजा के पारिवारिक व्लॉग्स का हिस्सा रहा था। ऐसे में उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने Mau के इलाज, उसकी देखभाल और उसके रहने की स्थिति को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई इन बातों से यह तय नहीं किया जा सकता कि Mau की मौत की असली वजह क्या थी या उसके आखिरी दिनों में उसके साथ वास्तव में क्या हुआ।

गौरव तनेजा का जवाब?

Mau की मौत से जुड़ी चर्चा के बीच कुछ यूजर्स गौरव तनेजा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जाकर भी सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर सामने आए इन दावों और सवालों को लेकर गौरव तनेजा की ओर से कोई सार्वजनिक जवाब सामने नहीं आया है।

पालतू कुत्ते को लावारिस छोड़ने पर मानसिक स्थिति

पालतू कुत्ता लंबे समय तक अपने मालिक, घर और परिचित माहौल से जुड़ा रहता है। ऐसे में उसे अचानक अकेला छोड़ने या मालिक से अलग होने पर कुछ कुत्तों में अलगाव से जुड़ी चिंता और तनाव दिखाई दे सकता है। रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (RSPCA) के अनुसार, ऐसे कुत्ते लगातार भौंकने या रोने, बेचैनी में इधर-उधर घूमने, कांपने, तेज हांफने, ज्यादा लार आने या खाना न खाने जैसे व्यवहार कर सकते हैं। कुछ मामलों में कुत्ते खुद को नुकसान पहुंचाने वाला व्यवहार भी कर सकते हैं, जैसे पंजे को जरूरत से ज्यादा चाटना या पूंछ को काटना। हालांकि, हर कुत्ते की प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं होती। कुछ कुत्तों में तनाव के संकेत स्पष्ट दिखाई देते हैं, जबकि कुछ में ये लक्षण आसानी से नजर नहीं आते। इसलिए कुत्ते के व्यवहार में अचानक आए बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है और लगातार चिंता, खाना छोड़ने या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें शामिल सोशल मीडिया पर किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पत्रिका इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *