किशनगंज- PM श्री स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़े:मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी में आरोपी छात्र ने मांगी माफी

किशनगंज- PM श्री स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़े:मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी में आरोपी छात्र ने मांगी माफी

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिससे स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, क्लास के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ मारपीट की और कथित तौर पर गाली-गलौज भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। स्कूल में जुटी छात्रों की भीड़, अभिभावकों ने संभाला मामला मारपीट के बाद स्कूल परिसर में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय अभिभावक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायती मामले की जानकारी मिलने पर पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। सोमवार को स्कूल परिसर में ही पुलिस की मौजूदगी में पंचायती बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों के अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। आरोपी छात्र ने मांगी माफी, आपसी सहमति से समझौता पंचायती के दौरान आरोपी छात्र ने अपनी गलती मानी और पीड़ित छात्र व शिक्षकों से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। छात्रों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। छात्रों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं दोहराने के लिए भी कहा गया है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिससे स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, क्लास के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ मारपीट की और कथित तौर पर गाली-गलौज भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। स्कूल में जुटी छात्रों की भीड़, अभिभावकों ने संभाला मामला मारपीट के बाद स्कूल परिसर में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय अभिभावक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायती मामले की जानकारी मिलने पर पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। सोमवार को स्कूल परिसर में ही पुलिस की मौजूदगी में पंचायती बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों के अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। आरोपी छात्र ने मांगी माफी, आपसी सहमति से समझौता पंचायती के दौरान आरोपी छात्र ने अपनी गलती मानी और पीड़ित छात्र व शिक्षकों से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। छात्रों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। छात्रों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं दोहराने के लिए भी कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *