दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप:नाबालिग दर्शन के बाद पार्क गई थी; 3 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया; एक आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप:नाबालिग दर्शन के बाद पार्क गई थी; 3 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया; एक आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बुधवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। NCRB की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रोजाना औसतन 3 नाबालिगों का यौन शोषण होता है। हालांकि 2025 की NCRB रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रेप के दौरान नाबालिग के दोस्त को आरोपियों ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक, नाबालिग और उसका दोस्त शाम करीब 7 बजे आस्था कुंज पार्क गए थे। करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल के तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। इसके बाद नाबालिग से रेप किया गया। पीड़िक के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था। रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *