दरभंगा के जमालपुर में जमुई जैसी वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा को किरतपुर अस्पताल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। लड़की का हाथ पकड़ा और जबरन बाइक पर बैठाकर किडनैपिंग की कोशिश करने लगे। किसी तरह छात्रा ने खुद को छुड़ाया और भागकर पास की एक दुकान में छिप गई। छात्रा जिस दुकान में छिपी थी, उस दुकान के ऑनर ने बदमाशों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी, जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान दुकानदार और छात्रा के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। वहीं भीड़ जुटता देख बाइक सवार तीनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। छात्रा बोली- स्कूल में मिड टर्म एग्जाम देने जा रही थी छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल में मिड टर्म एग्जाम हो रहे हैं। एग्जाम देने के लिए मैं स्कूल जा रही थी। उसने बताया कि मैं अपनी नानी के गांव में रहती हूं। छात्रा के मुताबिक, मैं जैसे किरतपुर अस्पताल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने मुझे घेरकर रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने कहा कि बाइक सवार बदमाशों के भागने के बाद मैंने तत्काल अपने मोबाइल से स्कूल के टीचरों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिक्षक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के साथ जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। एसडीपीओ ने जमालपुर थाना की पुलिस को दिए निर्देश घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल प्रभाकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ छात्रा से घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपित बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ के नेतृत्व में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा के अपहरण के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। दरभंगा के जमालपुर में जमुई जैसी वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा को किरतपुर अस्पताल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। लड़की का हाथ पकड़ा और जबरन बाइक पर बैठाकर किडनैपिंग की कोशिश करने लगे। किसी तरह छात्रा ने खुद को छुड़ाया और भागकर पास की एक दुकान में छिप गई। छात्रा जिस दुकान में छिपी थी, उस दुकान के ऑनर ने बदमाशों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी, जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान दुकानदार और छात्रा के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। वहीं भीड़ जुटता देख बाइक सवार तीनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। छात्रा बोली- स्कूल में मिड टर्म एग्जाम देने जा रही थी छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल में मिड टर्म एग्जाम हो रहे हैं। एग्जाम देने के लिए मैं स्कूल जा रही थी। उसने बताया कि मैं अपनी नानी के गांव में रहती हूं। छात्रा के मुताबिक, मैं जैसे किरतपुर अस्पताल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने मुझे घेरकर रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने कहा कि बाइक सवार बदमाशों के भागने के बाद मैंने तत्काल अपने मोबाइल से स्कूल के टीचरों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिक्षक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के साथ जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। एसडीपीओ ने जमालपुर थाना की पुलिस को दिए निर्देश घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल प्रभाकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ छात्रा से घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपित बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ के नेतृत्व में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा के अपहरण के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

