नमस्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट सुसाइड केस में बड़ा एक्शन हुआ है। सिम खरीदने और अपने नाम की सिम किसी और को देने को लेकर दूरसंचार विभाग ने नए नियम जारी किए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. 72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास, पहली बार नई दिल्ली से बाहर आयोजन। 2. एशियन गेम्स में आज 10.30 बजे विमेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- सभी घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। SIT के मुताबिक, मंदिर के CCTV फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। गिरफ्त में आए 8 आरोपी नोटों की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए दिखे थे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। SIT ने CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है। चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और सामान SBI के लॉकर में रखा जाता है पूरी खबर पढ़ें… 2. IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर को डीन पद से हटाया, संस्थान ने माफी मांगी, कहा था- नकल करते पकड़ा था IIT बॉम्बे ने बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत मामले में प्रो. सूर्यनारायण दूल्ला को डीन पद से हटाया। हालांकि, वे प्रोफेसर पद पर बने रहेंगे। वहीं, संस्थान ने साहिल की मौत पर पहले के बयान पर मांफी मांगी। कहा कि साहिल की मौत से पहले क्या हुआ था, इसकी जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना सही नहीं था। दरअसल, 19 सितंबर को संस्थान ने कहा था कि घटना वाले दिन साहिल मिड-सेमेस्टर एग्जाम में फोन यूज करते पकड़ा गया था। उसने ChatGPT पर क्वेश्चन पेपर अपलोड करने की कोशिश की, फिर हॉस्टल जाकर सुसाइड कर लिया। सेकेंड ईयर के स्टूडेंट की मौत हुई: 22 साल के साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। 18 सितंबर की रात वे पवई कैंपस स्थित हॉस्टल के कमरे में मृत मिले थे। IIT बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला इस साल IIT बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला है। पिछले 6 साल के दौरान 2025 में सबसे ज्यादा 16 IIT छात्रों ने सुसाइड किया था। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. लखीमपुर के स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या, मैनपुरी में प्रिंसिपल की गोली मारकर जान ली लखीमपुर के एक स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले टीचर को तमंचे से 3 गोलियां मारीं, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। दो भाइयों की इकलौती बहन थी टीचर: अपनी टीचर की हत्या होते देख बच्चे भी डरकर रोने लगे। स्कूल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का सोमवार सुबह 11:30 बजे का है। निशात फातिमा दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। पूरी खबर पढ़ें… प्रिंसिपल को स्कूल से लौटते वक्त गोली मारी: मैनपुरी में 52 साल के प्रिंसिपल की दिनदहाड़े 2 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह स्कूल से घर जा रहे थे। कुछ ही दूर निकले थे कि बाइक सवार 3 लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। प्रिंसिपल ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पूरी खबर पढ़ें… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो एक्शन गैरकानूनी कहलाएगा, दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे गिरफ्तारी की वजह लिखित में बताना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी गैरकानूनी मानी जाएगी। कोर्ट की पूरी टिप्पणी जसरकरनजीत सिंह की गिरफ्तारी के मामले में कोर्ट ने दिया फैसला दरअसल, कोर्ट की टिप्पणी शिरोमणि अकाली दल से जुड़े मुल्लांपुर दाखा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी जसरकरनजीत सिंह की अपील पर आई। नाबालिग से यौन अपराध के आरोपों से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी की वजह लिखित में नहीं बताई गई थी। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी माना। पूरी खबर पढ़ें… 5. पाकिस्तानी मंत्री बोले- पेट्रोल 1000 रुपए तक पहुंच सकता है, अभी 389 रुपए लीटर; ईरान जंग के बाद 50% महंगा हुआ पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी हुई तो पेट्रोल की कीमत 1000 रुपए लीटर तक पहुंच सकती है। देश में पेट्रोल अबतक करीब 50% महंगा हो चुका है। पाकिस्तान में वर्तमान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और डीजल 424 रुपए प्रति लीटर है। अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो भारतीय मुद्रा में यह करीब ₹346 प्रति लीटर होगी। मिडिल ईस्ट का असर: दरअसल, मिडिल ईस्ट में लड़ाई के चलते दुनिया में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी। तब पाकिस्तान में पेट्रोल 258.17 रुपए प्रति लीटर था। तब से इसमें 131 रुपए का इजाफा हो चुका है, जो कि करीब 51 फीसदी है। पूरी खबर पढ़ें… 6. अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल की जेल भी; जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें दूरसंचार विभाग ने सोमवार को नई एडवायजरी जारी की। इसके मुताबिक फर्जी ID से सिम खरीदने या बेचने पर या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। सरकार ने सलाह दी है कि सभी नागरिक संचार साथी पोर्टल या एप पर जाकर तुरंत चेक करें कि उनकी ID पर बिना जानकारी के कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है। यानी अब से अपने डॉक्यूमेंट्स पर ली गई सिम किसी ओर को देना भारी पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने जारी की एडवाइजरी दूरसंचार विभाग ने यह कदम छत्तीसगढ़ में हुए एक बड़े साइबर फ्रॉड के बाद उठाया है। वहां एक सिम बेचने वाले एजेंट ने लोगों के डॉक्युमेंट्स का गलत इस्तेमाल करके उनकी जानकारी के बिना 25 फर्जी सिम चालू कर रखे थे। मामला खुलते ही DoT ने उस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया और री-वेरिफिकेशन में फेल होने पर सभी 25 फर्जी नंबरों को तुरंत बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 7. नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री; मराठी फिल्म गोंधल भी रेस में नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर जाने वाली दूसरे फिल्म है। ‘अंग’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज जीता है। जिसने इसे ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री दिलाई। इसके पहले मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री मिली थी। नगा फिल्ममेकर थेजा रियो की यह फिल्म धर्म परिवर्तन से संस्कृति बचाने की कोशिश करते आदिवासी व्यक्ति की कहानी है। ‘अंग’ इस साल TIFF में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म भी थी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. मौसम: केरलम में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 5 मौतें:यूपी में 3 बच्चों की जान गई, ललितपुर में पुल पर पानी; गुजरात के भावनगर-राजकोट में सड़कें डूबीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. पंजाब: कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे, कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: ममता की नई पार्टी का लोगो ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ लॉन्च:इसी पर उपचुनाव लड़ेंगी; इससे पहले 2 पार्टियों को मिल चुका यही सिंबल (पूरी खबर पढ़ें) 4. बिहार: दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी, बदमाशों ने अश्लील हरकतें की, सड़क पर घसीटा; 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: रूसी संसदीय चुनाव में पुतिन समर्थक पार्टी जीती, यूक्रेन जंग के बाद पहला चुनाव; जानिए रूसी राष्ट्रपति के लिए बहुमत क्यों जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन: सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती (पूरी खबर पढ़ें) 7. कर्नाटक: विधानसभा में BJP विधायकों ने पूरा वंदे मातरम गाया, 2 पैरा के बाद रोक दिया गया था; विधान परिषद में भी भाजपा सदस्यों ने पूरा गीत गाया (पूरी खबर पढ़ें) 8. महाराष्ट्र: राज ठाकरे के खिलाफ रील बनाने वाले को कालिख पोती; माफी मंगवाई, सिर पर चप्पल रखी, पुणे का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 9. दिल्ली: 10 साल की बच्ची से रेप, नोटबुक खरीदने गई थी, 56 साल का आरोपी गिरफ्तार; दिल्ली में रोजाना 3 नाबालिगों का यौन शोषण होता है (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: पनामा कार्गो शिप ने चीनी बोट को टक्कर मारी, VIDEO:नाव टेढ़ी हुई, मुश्किल से बची लोगों की जान; ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के शो रद्द:कहा- गुंडे-कार्यकर्ताओं’की धमकियों से यूपी के शो कैंसिल; राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ में गए थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… रोबोट और इंसान की फाइट, एक किक में गिरा शख्स अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंसान और 6 फीट लंबे रोबोट के बीच फाइट हुई। शख्स ने पहले रोबोट पर मुक्के बरसाए, फिर रोबोट ने अटैक किया। रोबोट की किक से शख्स रिंग से दूर जा गिरा। यह मुकाबला अमेरिकी कंपनी REK ने अपने वर्चुअल रियलिटी कॉम्बैट गेम के लिए आयोजित किया था। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: IIT में 5 साल में 65 सुसाइड; कम प्लेसमेंट, जातिगत भेदभाव या कुछ और, IITs में आखिर चल क्या रहा है 2. मंडे मेगा स्टोरी: मानसून लौटने लगा, 45% जिलों में बारिश का कोटा अधूरा:10 साल पहले ऐसा हुआ तो ट्रेन से पानी पहुंचाना पड़ा, अबकी क्या होगा 3. ग्राउंड रिपोर्ट: रोते बच्चे को मोबाइल दिया, अब थेरेपी के लिए परेशान:मोबाइल की लत से बच्चे बेकाबू, दिल्ली और 6 राज्यों से पड़ताल 4. फिजिकल हेल्थ- देश में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले:कैसे फैलता है ये संक्रमण, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, बचाव और सावधानियां 5. जरूरत की खबर: टॉयलेट सीट से गंदा पिलो कवर, बेडशीट:हो सकते हैं 17 हजार से ज्यादा जर्म्स, जानें घरेलू कपड़ों को कितने दिन में धोएं 6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: धुरंधर स्टाइल में फेक करेंसी पहुंच रही भारत:UP के लिए 80Cr की डील, बंगाल चुनाव में की डिलीवरी; पाकिस्तानी नेटवर्क तक पहुंचा भास्कर 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: कांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो OBC एक्ट लाएंगे:SC-ST एक्ट की तरह होगा; यूपी चुनाव में क्या सपा साथ देगी 8. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव- PK ने इन 5 चेहरों को क्यों चुना:सुरेश प्रसाद को संगठन का अनुभव, दिव्या शिक्षक आंदोलन का चेहरा रहीं, पढ़िए कैंडिडेट के समीकरण 9. करीना कपूर@46: ‘पू’ से डीसीपी अजूनी कोहली तक:26 साल के करियर में एक्ट्रेस ने निभाए ग्लैमर से लेकर गंभीर किरदार 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘2019 में पूर्णिया आया था सुशांत, कुछ बताना चाहता था’:कहा था- कुछ होने वाला है; भाई बोला- दिशा की मौत से जुड़ी है सुशांत की हत्या 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि के लोगों को बिजनेस बढ़ाने का नया मौका मिलेगा। धनु राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

