गरबा आयोजनों को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में अकेले क्यों आना चाहते हैं। वे अकेले न आएं। अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं। हमारे भी छोरे तैयार हैं। शर्मा ने कहा कि मुस्लिम परमानेंट आ जाएं, तब भी हम तैयार हैं। वे जय श्रीराम बोलें। माथे पर तिलक लगाएं। गौ माता की रक्षा करें। अगर उन्हें हिंदू धर्म और सनातन से प्रेम है तो रहीम और रसखान की तरह राम-कृष्ण को मन में बसाएं। राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को भी अपने मन में स्थान दें। शर्मा ने कहा कि गरबा को तमाशा बनाने या वहां आकर ‘लव जिहाद’ करने की कोशिश हुई तो नौजवान उसका प्रतिकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने युवाओं से माता-पिता की सेवा और बहनों की सुरक्षा करने की बात भी कही। मसूद बोले- गंदा और घटिया बयान: रामेश्वर के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- रामेश्वर शर्मा का यह बयान बहुत गंदा और घटिया है। मैं इतना ही कहूंगा कि सुधर जाओ। बदतमीजियां मत करो। इतना गंदा बयान अपने मुंह से मत उगलो।

