फोन हैक होने के बाद खाते से निकाले लाखों रुपए:कुछ ही मिनटों में खाते से निकले 99,567, 1,42,346 और 1,08,000 रुपए, पुलिस जुटी जांच में

फोन हैक होने के बाद खाते से निकाले लाखों रुपए:कुछ ही मिनटों में खाते से निकले 99,567, 1,42,346 और 1,08,000 रुपए, पुलिस जुटी जांच में

करनाल जिला में कुंजपुरा के एक व्यक्ति के साथ फोन हैक होने के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 सितंबर को फोन हैक होने के कुछ देर बाद उसके आईसीआईसीआई बैंक खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 3 लाख 49 हजार 913 रुपए निकाल लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना करनाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ही मिनटों में खाते से निकल गए रुपए
गांव कुंजपुरा में कंबोज चौपाल के पास रहने वाले सुरेंद्र पुत्र सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर को उसका फोन हैक हो गया था। उसे फोन हैक होने की जानकारी नहीं थी। कुछ देर बाद जब उसने बैंक खाते की जानकारी देखी तो पता चला कि खाते से तीन लेनदेन हो चुके हैं।
शिकायत के अनुसार शाम 5 बजकर 1 मिनट पर खाते से 99,567 रुपए की पहली ट्रांजैक्शन हुई। इसके बाद शाम 5 बजकर 3 मिनट पर 1,42,346 रुपए और शाम 5 बजकर 8 मिनट पर 1,08,000 रुपए निकाल लिए गए। तीनों लेनदेन में अलग-अलग यूपीआई पहचान का इस्तेमाल किया गया। इस तरह खाते से कुल 3,49,913 रुपए का फ्रॉड हुआ। ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत
सुरेंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केस दर्ज कर जांच अधिकारी को सौंपी जांच
मामला थाना साइबर क्राइम पंचकूला की जीरो एफआईआर के माध्यम से करनाल पुलिस को प्राप्त हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 सितंबर को थाना साइबर क्राइम करनाल में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने का काम कर रही है, ताकि उस तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *