अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन संस्कृत व हिंदी की हुई परीक्षा, स्कूलों में दिखा उत्साह

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन संस्कृत व हिंदी की हुई परीक्षा, स्कूलों में दिखा उत्साह

भास्कर न्यूज | विद्यापतिनगर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तथा शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार से प्रखंड के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन हिंदी तथा संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। सुबह से ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की चहल-पहल रही। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचने लगे थे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ तैयारी को लेकर गंभीरता भी देखने को मिली। विभागीय निर्देश के अनुसार विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की ओर से परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के साथ कदाचार पर रोक के लिए विशेष निगरानी रखी गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर ढेपुरा के प्रधानाध्यापक समीर आनंद मिश्रा ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षा का संचालन कराया जा रहा है। विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित भूषण ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के अनुसार हिंदी और संस्कृत की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। उधर, प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण, विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर बोचहा सहित अन्य विद्यालयों में भी पहले दिन हिंदी एवं संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई। शिवाजीनगर | प्रखंड अंतर्गत 17 संकुल केंद्रों पर कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 250 से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। अलग-अलग संकुल केंद्रों पर प्रतिनियुक्त शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए हैं। मूल्यांकन कार्य को लेकर संकुल स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है।मूल्यांकन कार्य संबंधित संकुल के संचालक एवं समन्वयक के नेतृत्व और निगरानी में कराया जा रहा है। शिक्षकों को विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी गई है। मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शिक्षकों को अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से अलग रखा गया है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बीईओ रामजन्म सिंह ने सोमवार को विभिन्न संकुल केंद्रों का दौरा कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मूल्यांकन में लगे शिक्षकों से प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भास्कर न्यूज | विद्यापतिनगर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तथा शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार से प्रखंड के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन हिंदी तथा संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। सुबह से ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की चहल-पहल रही। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचने लगे थे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ तैयारी को लेकर गंभीरता भी देखने को मिली। विभागीय निर्देश के अनुसार विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की ओर से परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के साथ कदाचार पर रोक के लिए विशेष निगरानी रखी गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर ढेपुरा के प्रधानाध्यापक समीर आनंद मिश्रा ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षा का संचालन कराया जा रहा है। विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित भूषण ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के अनुसार हिंदी और संस्कृत की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। उधर, प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण, विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर बोचहा सहित अन्य विद्यालयों में भी पहले दिन हिंदी एवं संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई। शिवाजीनगर | प्रखंड अंतर्गत 17 संकुल केंद्रों पर कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 250 से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। अलग-अलग संकुल केंद्रों पर प्रतिनियुक्त शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए हैं। मूल्यांकन कार्य को लेकर संकुल स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है।मूल्यांकन कार्य संबंधित संकुल के संचालक एवं समन्वयक के नेतृत्व और निगरानी में कराया जा रहा है। शिक्षकों को विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी गई है। मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शिक्षकों को अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से अलग रखा गया है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बीईओ रामजन्म सिंह ने सोमवार को विभिन्न संकुल केंद्रों का दौरा कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मूल्यांकन में लगे शिक्षकों से प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *