जयपुर की शिक्षिका से चलती बस में रेप का प्रयास:डेढ़ महीने बाद FIR दर्ज कराने आई, पुलिस कर रही जांच

जयपुर की शिक्षिका से चलती बस में रेप का प्रयास:डेढ़ महीने बाद FIR दर्ज कराने आई, पुलिस कर रही जांच

जयपुर की रहने वाली शिक्षिका ने डेढ़ महीने पहले चलती बस में रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने पहले आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज की थी। अब शिक्षिका शिकायत दर्ज कराने आगरा आई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली एक शिक्षिका रविवार शाम को ईदगाह चौकी पहुंची। पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को वह लखनऊ से आगरा आयी थी। आइएसबीटी पर बस से उतरने के बाद उसने वहां से ईदगाह बस अड्डे जाने के लिए ऑटो किया। ईदगाह बस अड्डे के पास एक ट्रेवल एजेंसी की बस में वह जयपुर के लिए बैठ गयी। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। चालक ने रास्ते में एक ढाबे पर दस मिनट के लिए बस रोकी। जिसके बाद तीन युवक उसकी सीट के पास आकर बैठ गए। तीनों युवक लगातार उसकी ओर घूर रहे थे। इसी दौरान एक युवक जानबूझकर टकराने के बाद उस पर गिर गया। उसने युवक का विरोध किया तो वह हंसने लगा, किसी को फोन लगाकर बातें करने लगा। शिक्षिका का आरोप है कि युवकों ने उससे रेप का प्रयास किया। उसके शोर मचाने के बावजूद बस में बैठे अन्य यात्री मदद को सामने नहीं आए। IGRS पर की शिकायत
एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि महिला ने 26 अगस्त को आइजीआरएस पर शिकायत की थी। जिस पर रकाबगंज थाना पुलिस ने उससे संपर्क किया था। महिला रविवार को ईदगाह चौकी पहुंची थी। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए महिला से जानकारी की गई। उसे ट्रैवल एजेंसी या बस नंबर के बारे में नहीं पता था। वह मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली है। पुलिस द्वारा पति से संपर्क करने पर उसने बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहता है। पत्नी तीन वर्ष से उससे अलग जयपुर में रह रही है। उनके बीच तलाक का मामला चल रहा है। पत्नी का मनोचिकित्सक से उपचार चल रहा है। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, ट्रैवल्स एजेंसी की बस के बारे में पता लगाने के लिए ईदगाह बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *