यमुनानगर में चलती स्कार्पियो में अचानक लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान; शक्ति नगर में पीर मजार के सामने धू-धूकर जली गाड़ी

यमुनानगर में चलती स्कार्पियो में अचानक लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान; शक्ति नगर में पीर मजार के सामने धू-धूकर जली गाड़ी

यमुनानगर के मॉडल टाउन के शक्ति नगर में सोमवार शाम चलती स्कार्पियो अचानक आग का गोला बन गई। पीर मजार के सामने से गुजर रही कार में पहले अचानक आग भड़की। चालक ने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी। इसके कुछ ही पल बाद कार से तेज लपटें उठने लगीं। सड़क पर कार को जलता देखकर आसपास के लोग भी रुक गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। चालक अंकुश गोयल ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे स्कार्पियो लेकर शक्ति नगर से गुजर रहे थे। पीर मजार के सामने पहुंचने के दौरान उन्हें कार में आग लगने का पता चला। उन्होंने बिना देर किए कार को रोक दिया और बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के तुरंत बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में लपटों ने कार को घेरा कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो कार से तेज लपटें उठ रही थीं। कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की वजह से स्कार्पियो को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार सवार समय रहते बाहर निकल गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *