Donald Trump On War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस की रिफाइनरियों पर हो रहे हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने रूस की डीजल इंडस्ट्री को होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
ट्रंप ने कहा कि इस अंतहीन और बेतुके युद्ध के कारण रूस अपने डीजल उद्योग पर नियंत्रण खो रहा है। ट्रंप के मुताबिक, यूक्रेन के हमलों में रूस की कई डीजल रिफाइनरियां प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि काफी सारी रिफाइनरियां फिलहाल बंद पड़ी हैं। उन्होंने युद्ध को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…

