समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित चांदोपट्टी वार्ड-29 में करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। पानी की समस्या से परेशान लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान चांदोपट्टी के पास सड़क पर आगजनी कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने के कारण समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पीएचईडी विभाग से बात कर नल-जल की आपूर्ति जल्द बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। एक महीने से नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे लोग स्थानीय महिला कैलाशी देवी ने बताया कि पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही वार्ड के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी की व्यवस्था के लिए वार्ड के लोगों को दूसरे लोगों के समरसेबल से पानी लेना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल-जल की समस्या के साथ वार्ड में जलनिकासी की भी गंभीर समस्या है। नाली का निर्माण नहीं होने से जलजमाव वार्ड के लोगों ने बताया कि शंभूपट्टी जेल चौक तक नाली का निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन वार्ड-29 में अब तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण बारिश होने पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर आयुक्त ने कहा- टीम भेजकर समस्या की जांच कराएंगे नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। स्थानीय लोगों की ओर से समस्या से संबंधित आवेदन मिलने पर उसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की टीम को भी चांदोपट्टी भेजकर मौके पर समस्याओं की जांच कराई जाएगी। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित चांदोपट्टी वार्ड-29 में करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। पानी की समस्या से परेशान लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान चांदोपट्टी के पास सड़क पर आगजनी कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने के कारण समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पीएचईडी विभाग से बात कर नल-जल की आपूर्ति जल्द बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। एक महीने से नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे लोग स्थानीय महिला कैलाशी देवी ने बताया कि पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही वार्ड के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी की व्यवस्था के लिए वार्ड के लोगों को दूसरे लोगों के समरसेबल से पानी लेना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल-जल की समस्या के साथ वार्ड में जलनिकासी की भी गंभीर समस्या है। नाली का निर्माण नहीं होने से जलजमाव वार्ड के लोगों ने बताया कि शंभूपट्टी जेल चौक तक नाली का निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन वार्ड-29 में अब तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण बारिश होने पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर आयुक्त ने कहा- टीम भेजकर समस्या की जांच कराएंगे नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। स्थानीय लोगों की ओर से समस्या से संबंधित आवेदन मिलने पर उसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की टीम को भी चांदोपट्टी भेजकर मौके पर समस्याओं की जांच कराई जाएगी।

