बेतिया में मारपीट में युवक की मौत, दूसरा घायल:परिजन बोले- गांव के ही 5 लोगों ने की हत्या, 1 युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ

बेतिया में मारपीट में युवक की मौत, दूसरा घायल:परिजन बोले- गांव के ही 5 लोगों ने की हत्या, 1 युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ

बेतिया में मारपीट के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। मृतक के भाई ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लालगढ़ पंचायत में सोमवार को धर्मपुर चौक के पास मारपीट की घटना में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल के बेटे सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। सूरज की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट की इस घटना में लालगढ़ गांव निवासी शिवम पटेल भी घायल हुआ है। वह सुनील जायसवाल का बेटा है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। भाई ने 5 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप सूरज जायसवाल के बड़े भाई ने अपने ही गांव के पांच लोगों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव पुलिस ने सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की असली वजह और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगा हत्या का कारण पुलिस के अनुसार घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेतिया में मारपीट के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। मृतक के भाई ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लालगढ़ पंचायत में सोमवार को धर्मपुर चौक के पास मारपीट की घटना में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल के बेटे सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। सूरज की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट की इस घटना में लालगढ़ गांव निवासी शिवम पटेल भी घायल हुआ है। वह सुनील जायसवाल का बेटा है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। भाई ने 5 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप सूरज जायसवाल के बड़े भाई ने अपने ही गांव के पांच लोगों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव पुलिस ने सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की असली वजह और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगा हत्या का कारण पुलिस के अनुसार घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *