शेखपुरा के घाटकुसुंभा प्रखंड के औरैया गांव में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने खेत मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक में 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए CPI के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि दिल्ली में आयोजित पार्टी की ‘बदलाव रैली’ के बाद देश में बदलाव की लहर चल रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… भाजपा जनता का विश्वास नहीं जीत पाई उन्होंने भाजपा पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादों के जरिए सरकार तो बना ली, लेकिन जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकी। पांडेय ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण उनका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है और योजनाएं फाइलों तक सीमित हैं। प्रशासन पर दबाव बनाने की अपील उन्होंने घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ के बजाय जलजमाव से प्रभावित लोगों की समस्या उठाई। कहा कि जलजमाव से परेशान लोगों को अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से प्रखंड कार्यालय के घेराव का जिक्र करते हुए इसे जनसमस्याओं को लेकर किया गया आंदोलन बताया। 28 सितंबर को पटना पहुंचने का आह्वान CPI नेता ने ग्रामीणों से 28 सितंबर को पटना में होने वाले राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च में जिले में बाढ़ और सूखे की समस्या के स्थायी समाधान के साथ जनता की अन्य समस्याओं को भी उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने को कहा। सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। शेखपुरा के घाटकुसुंभा प्रखंड के औरैया गांव में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने खेत मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक में 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए CPI के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि दिल्ली में आयोजित पार्टी की ‘बदलाव रैली’ के बाद देश में बदलाव की लहर चल रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… भाजपा जनता का विश्वास नहीं जीत पाई उन्होंने भाजपा पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादों के जरिए सरकार तो बना ली, लेकिन जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकी। पांडेय ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण उनका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है और योजनाएं फाइलों तक सीमित हैं। प्रशासन पर दबाव बनाने की अपील उन्होंने घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ के बजाय जलजमाव से प्रभावित लोगों की समस्या उठाई। कहा कि जलजमाव से परेशान लोगों को अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से प्रखंड कार्यालय के घेराव का जिक्र करते हुए इसे जनसमस्याओं को लेकर किया गया आंदोलन बताया। 28 सितंबर को पटना पहुंचने का आह्वान CPI नेता ने ग्रामीणों से 28 सितंबर को पटना में होने वाले राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च में जिले में बाढ़ और सूखे की समस्या के स्थायी समाधान के साथ जनता की अन्य समस्याओं को भी उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने को कहा। सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया।

