शेखपुरा में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:पति की हालत नाजुक; पत्नी का इलाज कराने राजगीर से आए थे, पावापुरी रेफर, ड्राइवर फरार

शेखपुरा में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:पति की हालत नाजुक; पत्नी का इलाज कराने राजगीर से आए थे, पावापुरी रेफर, ड्राइवर फरार

शेखपुरा नगर क्षेत्र के पटेल चौक के पास सोमवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी 55 वर्षीय विपिन सिंह और उनकी 52 वर्षीय पत्नी रेनू देवी के रूप में हुई है। विपिन सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पत्नी का इलाज कराने शेखपुरा आए थे सूत्रों के अनुसार, विपिन सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने राजगीर से बाइक से शेखपुरा आए थे। शेखपुरा के एक दवाखाने में इलाज कराने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेल चौक के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा नगर क्षेत्र के पटेल चौक के पास सोमवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी 55 वर्षीय विपिन सिंह और उनकी 52 वर्षीय पत्नी रेनू देवी के रूप में हुई है। विपिन सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पत्नी का इलाज कराने शेखपुरा आए थे सूत्रों के अनुसार, विपिन सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने राजगीर से बाइक से शेखपुरा आए थे। शेखपुरा के एक दवाखाने में इलाज कराने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेल चौक के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *