तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे ‘बिग बॉस 20’, छठ पूजा के सीन पर बोले यूजर्स- हिंदी फिल्म में पहली बार है, बस विवाद ना हो

तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे ‘बिग बॉस 20’, छठ पूजा के सीन पर बोले यूजर्स- हिंदी फिल्म में पहली बार है, बस विवाद ना हो

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar:बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो में दोनों ने फिल्म के खास सीक्वेंस और इसकी कहानी को लेकर बात की। इस दौरान फिल्म में दिखाए गए छठ पूजा वाले सीन ने खास ध्यान खींचा।

फिल्म से जुड़े इस सीक्वेंस को लेकर एक छोटा-सा क्लिप यूपी-बिहार में काफी चर्चा में आया है। बातचीत में इस बात का जिक्र हुआ कि हिंदी सिनेमा में छठ पूजा को इस तरह दिखाना एक खास पहल है, खासकर उन इलाकों की पृष्ठभूमि में जहां यह त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

छठ पूजा वाले सीन की हुई चर्चा

आम्रपाली दुबे ने फिल्म के छठ पूजा वाले सीक्वेंस का एक छोटा क्लिप यूपी-बिहार में काफी पसंद किए जाने की बात कही । बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि फिल्म में छठ पूजा को सिर्फ एक त्योहार के तौर पर नहीं, बल्कि उससे जुड़े माहौल और भावनाओं के साथ दिखाया गया है।

शो में इस सीक्वेंस से जुड़ा एक छठ गीत भी सुनने को मिला। इसके जरिए फिल्म के उस हिस्से की झलक दिखाई गई, जिसमें छठ पूजा का माहौल नजर आता है।

तमन्ना-सिद्धार्थ को लेकर यूजर्स ने किए कमेंट

‘बिग बॉस 20’ में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौजूदगी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भाई कभी नहीं हिचकिचाता, वैसे हिंदी फिल्म में पहली बार है छठ पूजा, बस विवाद ना हो।” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “तमन्ना का क्या चक्कर है भाई।” एक अन्य यूजर ने तमन्ना की एक्टिंग पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “तमन्ना को एक्टिंग नहीं आती।” इस तरह शो से जुड़ी क्लिप पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिले।

फिल्म की कहानी

Vvaan फिल्म सिर्फ कहानी या रोमांस पर केंद्रित नहीं है, बल्कि भरोसे, भावनात्मक जुड़ाव और मुश्किल समय से बाहर निकलने की कोशिश को भी दिखाती है। बता दें, ‘द वन’ के ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान एक रहस्यमयी जंगल खींचता है। यही जंगल फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा नजर आ रहा है। यहां ऐसी मान्यताएं और शक्तियां मौजूद हैं, जिनका संबंध सदियों पुरानी लोककथाओं से बताया जा रहा है। सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदार भी इसी रहस्यमयी दुनिया में पहुंचते हैं और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलती दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *