खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के नया टोला से 19 सितंबर से लापता 22 साल के गुलफाम आलम का शव सोमवार को बैरवा मुसहरी स्थित पोखर से मिला। युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। इससे एक दिन पहले इसी पोखर के पास उसके कपड़े, बेल्ट और चप्पल मिले थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई गुलसाद आलम ने पुलिस को बताया कि गुलफाम का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। करीब दो महीने पहले लड़की की शादी हो गई थी। गुलसाद का आरोप है कि शादी के बाद भी लड़की के परिजन उसके भाई से 10 हजार रुपए मांग रहे थे। रुपए नहीं देने पर उसे धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद में गुलफाम की हत्या कर शव पोखर में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। बच्चे ने बताया- पोखर के पास पड़े हैं कपड़े गुलसाद ने बताया कि रविवार को एक बच्चा पोखर की तरफ से आया था। उसने बताया कि वहां कपड़े, बेल्ट और चप्पल पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुलफाम की मां और परिवार के दूसरे लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सामान की पहचान गुलफाम के रूप में की। इसके बाद आसपास उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पोखर के पानी में गुलफाम का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजन बोले- डूबने से नहीं हुई मौत शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। गुलसाद का कहना है कि गुलफाम की मौत डूबने से नहीं हुई, बल्कि हत्या के बाद शव पोखर में फेंका गया है। हालांकि, मौत की असली वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। शरीर पर चोट के साफ निशान नहीं मिले अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई साफ निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के नया टोला से 19 सितंबर से लापता 22 साल के गुलफाम आलम का शव सोमवार को बैरवा मुसहरी स्थित पोखर से मिला। युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। इससे एक दिन पहले इसी पोखर के पास उसके कपड़े, बेल्ट और चप्पल मिले थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई गुलसाद आलम ने पुलिस को बताया कि गुलफाम का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। करीब दो महीने पहले लड़की की शादी हो गई थी। गुलसाद का आरोप है कि शादी के बाद भी लड़की के परिजन उसके भाई से 10 हजार रुपए मांग रहे थे। रुपए नहीं देने पर उसे धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद में गुलफाम की हत्या कर शव पोखर में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। बच्चे ने बताया- पोखर के पास पड़े हैं कपड़े गुलसाद ने बताया कि रविवार को एक बच्चा पोखर की तरफ से आया था। उसने बताया कि वहां कपड़े, बेल्ट और चप्पल पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुलफाम की मां और परिवार के दूसरे लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सामान की पहचान गुलफाम के रूप में की। इसके बाद आसपास उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पोखर के पानी में गुलफाम का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजन बोले- डूबने से नहीं हुई मौत शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। गुलसाद का कहना है कि गुलफाम की मौत डूबने से नहीं हुई, बल्कि हत्या के बाद शव पोखर में फेंका गया है। हालांकि, मौत की असली वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। शरीर पर चोट के साफ निशान नहीं मिले अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई साफ निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

