बिजली के पोल में करंट उतरने से युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बिजली के पोल में करंट उतरने से युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में सोमवार सुबह एक युवक की बिजली के पोल से करंट लगने से मौत हो गई। 26 साल का इरफान पुत्र तैयब अली काम से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, इरफान सुबह करीब 10 बजे रास्ते में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि इरफान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाइयों के नाम मकबूल और महबूब हैं। इरफान शादीशुदा था और उसकी तीन बेटियां हैं। वह बाहर रहकर काम करता था, जबकि उसके पिता भी बाहर रहते हैं। परिवार में इस हादसे के बाद मातम छा गया है। परिजनों का आरोप है कि बिजली के पोल में करंट उतरने की वजह से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अगर बिजली विभाग ने समय रहते बिजली व्यवस्था की जांच और मरम्मत कराई होती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की असल वजह और बिजली के पोल में करंट आने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *