अयोध्या में 2027 चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज:अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर,हटाए गए

अयोध्या में 2027 चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज:अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर,हटाए गए

अयोध्या में 2027 चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज हो गया ह। अयोध्या में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर मिलने के बाद उसे तेजी से हटा लिया गया है। अयोध्या,अंबेडकरनगर और लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पोस्टर लगाए जाने के बाद अयोध्या में भी सियासी पोस्टर वार सामने आया है। अयोध्या में राम मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज पर लगाए गए पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें नजर आईं।
पोस्टर पर लिखा गया कि अखिलेश के माफिया। माफिया के अखिलेश साथ ही स्लोगन दिया गया आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।
सूत्रों की माने तो प्रशासन ने सुबह ही शहर में लगाए गए ऐसे पोस्टरों को जगह-जगह हटवाया। चूड़ामणि चौराहे से राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगा एक पोस्टर फटा हुआ भी नजर आया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *