AIIMS पटना के संस्थापक निदेशक से साइबर फ्राड:दो महीने तक खाते से कटते रहे रुपए, बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े

AIIMS पटना के संस्थापक निदेशक से साइबर फ्राड:दो महीने तक खाते से कटते रहे रुपए, बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एम्स पटना के संस्थापक निदेशक से साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। वह वर्तमान में प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के ऑर्थोपेडिक प्रोफेसर डॉ गिरीश कुमार सिंह (72) हैं। साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 3 लाख 22 हजार 408 रुपए उड़ा दिए। 3 जुलाई से 15 सितंबर के बीच हुई ठगी पीड़ित डॉ गिरीश कुमार सिंह निवासी एल्डिको एम्परर, डॉ. बैजनाथ रोड, निशातगंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके इंडियन बैंक के खाते से 3 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 के बीच कई अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए यह रकम निकाली गई। पीड़ित प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई OTP या गोपनीय जानकारी शेयर नहीं की थी। बैंक खाते से पैसे कटने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत 18 सितंबर 2026 को NCRP (नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच पीड़ित की शिकायत पर लखनऊ के महानगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उप निरीक्षक जय करन सिंह भदौरिया को सौंपी है। पुलिस बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल ट्रेल के जरिए ठगों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *