Suchika Tariyal Wins Bronze Traditional MMA: 60 KG भारवर्ग में सुचिका तारियाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, हालांकि वह जजों के फैसले से खुश नजर नहीं आईं।
Suchika Tariyal Wins Bronze Medal: सूचीका तारियाल ने एशियन गेम्स के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। सोमवार की सुबह उन्होंने सेमीफाइनल में सिंगापुर की टियो हुई हूं के साथ जमकर मुकाबला किया। हालांकि, जजों ने उनके खिलाफ फैसला किया, जिससे सूचिका नाराज नजर आईं। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। मार्शल आर्ट में सेमीफाइनल में हारने वाली फाइटर को भी मेडल दिया जाता है।
पहला राउंड हारने के बाद की दमदार वापसी
एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को पहली बार शामिल किया गया, जहां महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग का सेमीफािनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय फाइटर ने पहले राउंड में सिंगापुर की फाइटर को टक्कर दी हालांकि फैसला अपने पक्ष में नहीं कर सकीं। हालांकि दूसरे राउंड में उन्होंने सिंगापुर की फाइटर को हरा दिया। इसके बाद जजों ने 1 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। अंतिम राउंड में भी सिंगापुर की फाइटर को विजेता घोषित कर दिया गया। हालांकि, इस फैसले के बाद सूचिका मैट पर ही रोने लगीं। वह जजों के फैसले से खुश नहीं थीं। हालांकि, बाद में कोच ने उन्हें समझाया। जिसके बाद भारतीय फाइटर रेफरी के पास गईं और रिजल्ट को स्विकार किया।
Sports – Patrika | CMS

