NEET छात्रा का शव कमरे में मिला, खून बिखरा था:पुलिस बोली- पीरियड का ब्लड, मामला आत्महत्या जैसा; डायरी में लिखा- किसी पर भरोसा मत करो

NEET छात्रा का शव कमरे में मिला, खून बिखरा था:पुलिस बोली- पीरियड का ब्लड, मामला आत्महत्या जैसा; डायरी में लिखा- किसी पर भरोसा मत करो

गोपालगंज में एक किराए के मकान में नीट का छात्रा का शव रविवार देर रात मिला। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम सिनेमा रोड का है। मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की बेटी उजाला कुमारी के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ कृपालचंद्र जायसवाल ने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस हर ऐंगल से केस की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम सिनेमा रोड के एक किराए के मकान में उजाला अकेली रहती थी। उजाला तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और उसका डॉक्टर बनने का सपना था। उजाला पिछले करीब एक साल से श्याम सिनेमा रोड स्थित कौशल किशोर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दो लड़के उसकी बहन को बार-बार फोन कर परेशान करते थे। उसके अनुसार, छात्रा ने खुद उसे इस बारे में जानकारी दी थी। दोपहर में मां से हुई थी आखिरी बात घटना से पहले छात्रा की आखिरी बातचीत उसकी मां से हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच छात्रा ने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद उससे किसकी बात हुई या उसके कमरे में आखिरी बार कौन आया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है। आखिरी कॉल, मैसेज और बातचीत से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है। कमरे का दरवाजा बंद नहीं था पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद नहीं था। वह सिर्फ सटा हुआ था। बगल के कमरे में रहने वाले लोगों ने छात्रा को देखा तो मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक बाहर रहता है। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले छात्रा से मिलने उसके कमरे में कौन आया था। इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कमरे में खून मिला, शरीर पर चोट के निशान नहीं एफएसएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कमरे में मिला खून छात्रा का ही है। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। जांच में छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने की बात भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि यह पीरियड का खून हो सकता है, जो आत्महत्या के दौरान निकल गया हो। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खून पीरियड की वजह से निकला था या किसी अंदरूनी चोट के कारण। इसकी स्थिति पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। डायरी में लिखा- किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी भी मिली है। इसमें उसके मानसिक रूप से परेशान होने से जुड़ी बातें लिखी होने की जानकारी सामने आई है। डायरी में ‘किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए’ जैसी बातें भी लिखी हैं। पुलिस डायरी में लिखी बातों को भी जांच का हिस्सा मानकर देख रही है। आखिरी बार कमरे में कौन आया, इसकी जांच घटना से पहले छात्रा से मिलने या उसके कमरे में आने वाला आखिरी व्यक्ति कौन था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। छात्रा कथित तौर पर कमरे में रहकर ही ऑनलाइन क्लास करती थी, इसलिए उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार सदर एसडीपीओ कृपालचंद्र जायसवाल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड स्थित किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।” पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच जारी है। मोबाइल का सीडीआर, डायरी, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। गोपालगंज में एक किराए के मकान में नीट का छात्रा का शव रविवार देर रात मिला। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम सिनेमा रोड का है। मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की बेटी उजाला कुमारी के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ कृपालचंद्र जायसवाल ने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस हर ऐंगल से केस की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम सिनेमा रोड के एक किराए के मकान में उजाला अकेली रहती थी। उजाला तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और उसका डॉक्टर बनने का सपना था। उजाला पिछले करीब एक साल से श्याम सिनेमा रोड स्थित कौशल किशोर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दो लड़के उसकी बहन को बार-बार फोन कर परेशान करते थे। उसके अनुसार, छात्रा ने खुद उसे इस बारे में जानकारी दी थी। दोपहर में मां से हुई थी आखिरी बात घटना से पहले छात्रा की आखिरी बातचीत उसकी मां से हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच छात्रा ने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद उससे किसकी बात हुई या उसके कमरे में आखिरी बार कौन आया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है। आखिरी कॉल, मैसेज और बातचीत से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है। कमरे का दरवाजा बंद नहीं था पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद नहीं था। वह सिर्फ सटा हुआ था। बगल के कमरे में रहने वाले लोगों ने छात्रा को देखा तो मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक बाहर रहता है। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले छात्रा से मिलने उसके कमरे में कौन आया था। इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कमरे में खून मिला, शरीर पर चोट के निशान नहीं एफएसएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कमरे में मिला खून छात्रा का ही है। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। जांच में छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने की बात भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि यह पीरियड का खून हो सकता है, जो आत्महत्या के दौरान निकल गया हो। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खून पीरियड की वजह से निकला था या किसी अंदरूनी चोट के कारण। इसकी स्थिति पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। डायरी में लिखा- किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी भी मिली है। इसमें उसके मानसिक रूप से परेशान होने से जुड़ी बातें लिखी होने की जानकारी सामने आई है। डायरी में ‘किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए’ जैसी बातें भी लिखी हैं। पुलिस डायरी में लिखी बातों को भी जांच का हिस्सा मानकर देख रही है। आखिरी बार कमरे में कौन आया, इसकी जांच घटना से पहले छात्रा से मिलने या उसके कमरे में आने वाला आखिरी व्यक्ति कौन था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। छात्रा कथित तौर पर कमरे में रहकर ही ऑनलाइन क्लास करती थी, इसलिए उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार सदर एसडीपीओ कृपालचंद्र जायसवाल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड स्थित किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।” पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच जारी है। मोबाइल का सीडीआर, डायरी, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *