यूरोपीय फुटबॉल वीकेंड पर खेल प्रेमियों को कई हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। स्पेनिश ला लीगा से लेकर इंग्लिश प्रीमियर लीग, सिरि ए, लीग 1 और बुंदेसलीगा में शीर्ष क्लबों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश लीग के इस सत्र के अपने पहले डर्बी मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में संडरलैंड को 5-3 से शिकस्त देकर शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त मजबूत की। इसे भी पढ़ें: England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटनाएटलेटिको के लिए दूसरे हाफ में अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो और जोनाथन डेविड ने गोल किए। इस जीत से एटलेटिको दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि बार्सीलोना शीर्ष पर है। मैच के बाद रियाल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने रेफरी के फैसलों की कड़ी आलोचना की। इंग्लैंड में मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से हराकर गत चैंपियन आर्सेनल पर तीन अंक की बढ़त बना ली।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी वहीं, क्रिस्टियन पुलिसिच ने इटली में एसी मिलान की लीस पर 3-0 की जीत में इस सत्र का अपना पहला गोल किया। फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन ने पारंपरिक रूप से सबसे बड़े मुकाबलों में शुमार मैच में मार्सेलो को 2-1 से हराया जबकि नीस ने लिली को 2-1 से शिकस्त दी। सिरी ए में मासिमिलियानो एलेग्री के मार्गदर्शन में नेपोली की खराब शुरुआत का सिलसिला जारी रहा और टीम ने फियोरेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। फ्रांसिस्को कोंसेइकाओ और ग्लेइसन ब्रेमर के गोल की मदद से यूवेंटस ने अटलांटा को 2-0 से हराया जबकि पार्मा ने जेनोआ को 2-1 शिकस्त दी। कोमो को फ्रोसिनोने के खिलाफ 0-2 से हार मिली। बुंदेसलीगा सत्र की शुरुआत में लगातार दो जीत दर्ज करने वाले एल्वर्सबर्ग ने बायर्न म्यूनिख से हार के बाद शाल्के के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला। रविवार को एक अन्य मुकाबले में मिगेल गुटियरेज ने गोल किया और पैट्रिक शिक के गोल में सहायता की जिससे बायर लीवरकुसेन ने लीपजिग को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया। मेजबान पाडेरबोर्न ने हॉफेनहाइम को 3-1 से हराया।News Source- Press Trust OF India (यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं)For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi
यूरोपीय फुटबॉल वीकेंड पर खेल प्रेमियों को कई हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। स्पेनिश ला लीगा से लेकर इंग्लिश प्रीमियर लीग, सिरि ए, लीग 1 और बुंदेसलीगा में शीर्ष क्लबों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश लीग के इस सत्र के अपने पहले डर्बी मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में संडरलैंड को 5-3 से शिकस्त देकर शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त मजबूत की।
इसे भी पढ़ें: England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना
एटलेटिको के लिए दूसरे हाफ में अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो और जोनाथन डेविड ने गोल किए। इस जीत से एटलेटिको दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि बार्सीलोना शीर्ष पर है। मैच के बाद रियाल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने रेफरी के फैसलों की कड़ी आलोचना की। इंग्लैंड में मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से हराकर गत चैंपियन आर्सेनल पर तीन अंक की बढ़त बना ली।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी
वहीं, क्रिस्टियन पुलिसिच ने इटली में एसी मिलान की लीस पर 3-0 की जीत में इस सत्र का अपना पहला गोल किया। फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन ने पारंपरिक रूप से सबसे बड़े मुकाबलों में शुमार मैच में मार्सेलो को 2-1 से हराया जबकि नीस ने लिली को 2-1 से शिकस्त दी। सिरी ए में मासिमिलियानो एलेग्री के मार्गदर्शन में नेपोली की खराब शुरुआत का सिलसिला जारी रहा और टीम ने फियोरेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। फ्रांसिस्को कोंसेइकाओ और ग्लेइसन ब्रेमर के गोल की मदद से यूवेंटस ने अटलांटा को 2-0 से हराया जबकि पार्मा ने जेनोआ को 2-1 शिकस्त दी।
कोमो को फ्रोसिनोने के खिलाफ 0-2 से हार मिली। बुंदेसलीगा सत्र की शुरुआत में लगातार दो जीत दर्ज करने वाले एल्वर्सबर्ग ने बायर्न म्यूनिख से हार के बाद शाल्के के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला। रविवार को एक अन्य मुकाबले में मिगेल गुटियरेज ने गोल किया और पैट्रिक शिक के गोल में सहायता की जिससे बायर लीवरकुसेन ने लीपजिग को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया। मेजबान पाडेरबोर्न ने हॉफेनहाइम को 3-1 से हराया।
News Source- Press Trust OF India (यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं)
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

