मुजफ्फरपुर में रविवार देर शाम छोटी सी बात पर विवाद हो गया। धान के खेत में बकरी घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कांटी थाना क्षेत्र के छपरा यदु धर्मपुर गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय संतोष कुमार साह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार साह के धान के खेत में किसी ग्रामीण की बकरी घुस गई थी, जिससे फसल को नुकसान हो रहा था। जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर संतोष और बकरी मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास से एक धारदार चाकू निकाला और उसके सीने पर वार कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम मौके पर मौजूद लोग संतोष को बचाने के लिए आगे बढ़ते, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घाव गहरा होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी मिलते ही कांटी थाने के अपर थानेदार जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच की है और स्थानीय चश्मदीदों व ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वाले दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में रविवार देर शाम छोटी सी बात पर विवाद हो गया। धान के खेत में बकरी घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कांटी थाना क्षेत्र के छपरा यदु धर्मपुर गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय संतोष कुमार साह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार साह के धान के खेत में किसी ग्रामीण की बकरी घुस गई थी, जिससे फसल को नुकसान हो रहा था। जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर संतोष और बकरी मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास से एक धारदार चाकू निकाला और उसके सीने पर वार कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम मौके पर मौजूद लोग संतोष को बचाने के लिए आगे बढ़ते, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घाव गहरा होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी मिलते ही कांटी थाने के अपर थानेदार जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच की है और स्थानीय चश्मदीदों व ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वाले दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

