झारखंड से अक्तूबर में मानसून की विदाई:5 दिन बारिश-गरज का दौर, कहीं-कहीं मेघ गर्जन- वज्रपात, 50 km/h की रफ्तार से तेज हवा

झारखंड से अक्तूबर में मानसून की विदाई:5 दिन बारिश-गरज का दौर, कहीं-कहीं मेघ गर्जन- वज्रपात, 50 km/h की रफ्तार से तेज हवा

झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। 21 सितंबर यानी आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 22 सितंबर को हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। 23 सितंबर को आठ जिलों में भारी बारिश 23 सितंबर को राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज और वज्रपात की भी चेतावनी है। 24 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा, गरज और वज्रपात हो सकता है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। रांची में 21 से 25 तक बारिश राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 21 से 25 सितंबर तक मौसम मुख्यतः बादलयुक्त रहने का अनुमान है। 21 सितंबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 22 सितंबर को भी आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बनने वाली मौसमी गतिविधियों का असर झारखंड पर पड़ सकता है। 25 से 28 सितंबर के आसपास राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इसकी तस्वीर 21-22 सितंबर तक और स्पष्ट होगी। अक्तूबर में मानसून की विदाई झारखंड से मानसून की विदाई में अभी समय है। सामान्य परिस्थितियों में राज्य से मानसून की पूरी तरह वापसी अक्तूबर के पहले-दूसरे सप्ताह के आसपास होती है। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अक्तूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी देखी गई है। मानसून की वापसी केवल तारीख के आधार पर तय नहीं होती। इसके लिए लगातार करीब पांच दिन तक बारिश की गतिविधि में कमी, निचले स्तर पर प्रतिचक्रवात और वातावरण में नमी में उल्लेखनीय कमी जैसे संकेत जरूरी होते हैं। इस बार सितंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली बारिश से उन जिलों में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है, जहां मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। 21 सितंबर यानी आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 22 सितंबर को हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। 23 सितंबर को आठ जिलों में भारी बारिश 23 सितंबर को राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज और वज्रपात की भी चेतावनी है। 24 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा, गरज और वज्रपात हो सकता है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। रांची में 21 से 25 तक बारिश राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 21 से 25 सितंबर तक मौसम मुख्यतः बादलयुक्त रहने का अनुमान है। 21 सितंबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 22 सितंबर को भी आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बनने वाली मौसमी गतिविधियों का असर झारखंड पर पड़ सकता है। 25 से 28 सितंबर के आसपास राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इसकी तस्वीर 21-22 सितंबर तक और स्पष्ट होगी। अक्तूबर में मानसून की विदाई झारखंड से मानसून की विदाई में अभी समय है। सामान्य परिस्थितियों में राज्य से मानसून की पूरी तरह वापसी अक्तूबर के पहले-दूसरे सप्ताह के आसपास होती है। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अक्तूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी देखी गई है। मानसून की वापसी केवल तारीख के आधार पर तय नहीं होती। इसके लिए लगातार करीब पांच दिन तक बारिश की गतिविधि में कमी, निचले स्तर पर प्रतिचक्रवात और वातावरण में नमी में उल्लेखनीय कमी जैसे संकेत जरूरी होते हैं। इस बार सितंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली बारिश से उन जिलों में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है, जहां मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *