Zim vs Aus: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर से बचा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सांस रोक देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते जीता

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर से बचा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सांस रोक देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते जीता

Zim vs Aus 3rd ODI Highlights: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी सांस रोक देने वाले मुकाबले में मेहमान टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड पर एक विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने सीरीज में भी 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है। 

Zimbabwe vs Australia 3rd ODI Highlights: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्‍ट्रेलिया ने 3-0 से जीत ली है, लेकिन तीसरे और आखिरी मुकाबले में वर्ल्‍ड चैंपियन टीम बड़े उलटफेर से बच गई और एक गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत दर्ज की। रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड पर खेले गए तीसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने 49.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए इस मैच में जोश इंगलिस ने 102 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 103 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, मेजबान टीम के कप्‍तान सिकंदर रजा ने बल्‍ले से 81 रन और फिर गेंद से 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

जिम्‍बाब्‍वे के लिए सिकंदर रजा ने खेली कप्‍तानी पारी

मैच की बात करें टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे को काफी खराब शुरुआत मिली। उसने 14.3 ओवर में ही 68 के स्‍कोर तीन शीर्ष विकेट गंवा दिए। इसके बावजूद वह 271 का फाइटिंग टोटल स्‍कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। इनोसेंट काइया 66 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं, क्रेग इर्विन 79 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 59 रन और कप्‍तान सिकंदर रजा ने 72 गेंदों पर सात चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 81 रन की पारी खेली। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया के लिए नॉथन एलिस ने तीन विकेट चटकाए।

जोश इंगलिस ने जड़ा शतक

272 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। हालांकि, उसने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 77 रन बना लिए थे। इसके बाद एक छोर संभालते हुए जोश इंगलिस ने शतक जड़ा, तो ऐसा लगा कि ऑस्‍ट्रेलिया की टीम आसान जीत दर्ज कर लेगी। जोश ने 102 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा शतक था।

245 के स्‍कोर पर 9 विकेट गंवा चुका था ऑस्‍ट्रेलिया

इंगलिस के आउट होने के बाद 45.2 ओवर में उसने 245 के स्‍कोर पर एडम जम्‍पा के रूप में 9वां विकेट गिरा। यहां से जिम्‍बाब्‍वे जीत के बेहद करीब था, लेकिन नॉथन एलिस और स्‍पेंसर जॉनसन ने 27 रन की अटूट साझेदारी करते हुए वर्ल्‍ड चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया। ऑस्‍ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते 272 के लक्ष्‍य को हासिल करते हुए सांस रोक देने वाले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *