अशोकनगर में आमखो नदी में बहे दो किशोर:नदी में नहाने गए थे, SDRF की टीम रात तक तलाश में जुटी

अशोकनगर में आमखो नदी में बहे दो किशोर:नदी में नहाने गए थे, SDRF की टीम रात तक तलाश में जुटी

अशोकनगर के आमखो में रविवार दोपहर झरने में नहाते समय दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की उम्र करीब 15 साल है। हादसे के बाद पुलिस और SDRF की टीम उनकी तलाश में जुटी है। रात में भी सर्चिंग जारी रही। अशोकनगर निवासी ध्रुव दुबे (15) और दक्ष यादव (15) दोपहर करीब 1 बजे तीन दोस्तों के साथ आमखो गए थे। करीब 3 बजे पांचों दोस्त झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान ध्रुव और दक्ष तेज बहाव में बह गए। उनके तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से सूचना देने में देरी हादसे के बाद तीनों दोस्तों ने परिजनों को सूचना देने की कोशिश की। घटनास्थल पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण करीब एक घंटे तक उन्हें परेशानी हुई। इसके बाद कुछ दूर जाकर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने चंदेरी पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस और SDRF ने शुरू की तलाश सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF की टीम भी वहां पहुंच गई और दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। रात में भी सर्चिंग जारी रही। घटनास्थल पर मुंगावली विधायक, दोनों किशोरों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद हैं। बताया गया कि घटनास्थल उबड़-खाबड़ है और पानी का बहाव काफी तेज है। इससे तलाश में भी परेशानी आ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *