मुखिया पति का बार-बालाओं के साथ डांस, VIDEO:सीतामढ़ी में भोजपुरी गाने पर नोट उड़ाते दिखे, बोले-‘डांसर को स्टेज पर भेजा’

मुखिया पति का बार-बालाओं के साथ डांस, VIDEO:सीतामढ़ी में भोजपुरी गाने पर नोट उड़ाते दिखे, बोले-‘डांसर को स्टेज पर भेजा’

सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड की एक पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता का बार-बालाओं के डांस कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वीरेंद्र कुमार गुप्ता मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस कर रही नर्तकियों के पास नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक नर्तकी को पैसे देते और नोट उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… भोजपुरी गानों पर डांस के बीच मंच पर पहुंचे वायरल वीडियो में नर्तकियां भोजपुरी गाने ‘मटन खाकर बटन खोलें’ समेत अन्य गानों पर डांस करती दिख रही हैं। इसी दौरान वीरेंद्र कुमार गुप्ता एक नर्तकी के पास मंच पर पहुंचते हैं और उसके साथ डांस करते नजर आते हैं। वीडियो में वे नर्तकी को रुपये देते और नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि के परिवार से जुड़े व्यक्ति के इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे आपत्तिजनक और अश्लील डांस कार्यक्रम बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो किस स्थान और किस आयोजन का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मुखिया पति ने वीडियो को बताया सही वायरल वीडियो को लेकर वीरेंद्र कुमार गुप्ता से बातचीत की गई। उन्होंने वीडियो को सही बताया। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान एक नर्तकी डांस करते हुए मंच से नीचे आ गई थी। इसी दौरान उन्होंने उसे पैसे दिए। बोले- नर्तकी से स्टेज पर लौटने को कहा वीरेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, उन्होंने नर्तकी के कान में कहा था कि वह वापस स्टेज पर जाकर डांस करे। उनका कहना है कि वीडियो में जो कुछ दिखाई दे रहा है, वह इसी दौरान हुआ। उन्होंने वीडियो में किसी अन्य तरह की गतिविधि होने से इनकार किया है। सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड की एक पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता का बार-बालाओं के डांस कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वीरेंद्र कुमार गुप्ता मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस कर रही नर्तकियों के पास नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक नर्तकी को पैसे देते और नोट उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… भोजपुरी गानों पर डांस के बीच मंच पर पहुंचे वायरल वीडियो में नर्तकियां भोजपुरी गाने ‘मटन खाकर बटन खोलें’ समेत अन्य गानों पर डांस करती दिख रही हैं। इसी दौरान वीरेंद्र कुमार गुप्ता एक नर्तकी के पास मंच पर पहुंचते हैं और उसके साथ डांस करते नजर आते हैं। वीडियो में वे नर्तकी को रुपये देते और नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि के परिवार से जुड़े व्यक्ति के इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे आपत्तिजनक और अश्लील डांस कार्यक्रम बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो किस स्थान और किस आयोजन का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मुखिया पति ने वीडियो को बताया सही वायरल वीडियो को लेकर वीरेंद्र कुमार गुप्ता से बातचीत की गई। उन्होंने वीडियो को सही बताया। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान एक नर्तकी डांस करते हुए मंच से नीचे आ गई थी। इसी दौरान उन्होंने उसे पैसे दिए। बोले- नर्तकी से स्टेज पर लौटने को कहा वीरेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, उन्होंने नर्तकी के कान में कहा था कि वह वापस स्टेज पर जाकर डांस करे। उनका कहना है कि वीडियो में जो कुछ दिखाई दे रहा है, वह इसी दौरान हुआ। उन्होंने वीडियो में किसी अन्य तरह की गतिविधि होने से इनकार किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *