सोन नदी में डूबे मछुआरे का शव मिला:अरवल के मदन सिंह टोला गांव के पास हुई घटना, SDRF ने चलाया तालाशी अभियान

सोन नदी में डूबे मछुआरे का शव मिला:अरवल के मदन सिंह टोला गांव के पास हुई घटना, SDRF ने चलाया तालाशी अभियान

अरवल जिले के मदन सिंह टोला गांव के पास सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे 45 वर्षीय नरेश साव का शव लंबे तलाशी अभियान के बाद मिल गया है। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मदन सिंह टोला गांव निवासी नरेश साव अपने कुछ साथियों के साथ सोन नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही अरवल सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आखिरकार नदी से नरेश साव के शव को निकाला गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। शव मिलने की खबर से गांव में शोक छा गया। घटनास्थल पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरवल जिले के मदन सिंह टोला गांव के पास सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे 45 वर्षीय नरेश साव का शव लंबे तलाशी अभियान के बाद मिल गया है। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मदन सिंह टोला गांव निवासी नरेश साव अपने कुछ साथियों के साथ सोन नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही अरवल सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आखिरकार नदी से नरेश साव के शव को निकाला गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। शव मिलने की खबर से गांव में शोक छा गया। घटनास्थल पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *