अररिया में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारी:24 सितंबर को पटना जाएंगे बड़ी संख्या में युवा; लोजपा-R ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

अररिया में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारी:24 सितंबर को पटना जाएंगे बड़ी संख्या में युवा; लोजपा-R ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

अररिया शहर के ओम नगर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में एक दिवसीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में अररिया जिले से युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में 24 सितंबर को पटना में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि अररिया जिले से बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। प्रचार और जनसंपर्क पर चर्चा बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, युवाओं से संपर्क और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने तैयारियों से जुड़े सुझाव भी दिए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर तैयारी पूरी करने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता मो. अजीम, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, युवा अध्यक्ष मो. मोकारिब, छात्र अध्यक्ष मनीष राज सूर्यभारती, कोषाध्यक्ष प्रतीक रॉय, आकाश कुमार सिंह, मनीष पासवान, दीपक पासवान, यश राज, विद्यानंद पासवान, मो. रईस, राज कुमार पासवान, आईटी सेल के आकाश पासवान, सूरज मंडल और विपुल राज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अररिया शहर के ओम नगर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में एक दिवसीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में अररिया जिले से युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में 24 सितंबर को पटना में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि अररिया जिले से बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। प्रचार और जनसंपर्क पर चर्चा बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, युवाओं से संपर्क और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने तैयारियों से जुड़े सुझाव भी दिए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर तैयारी पूरी करने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता मो. अजीम, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, युवा अध्यक्ष मो. मोकारिब, छात्र अध्यक्ष मनीष राज सूर्यभारती, कोषाध्यक्ष प्रतीक रॉय, आकाश कुमार सिंह, मनीष पासवान, दीपक पासवान, यश राज, विद्यानंद पासवान, मो. रईस, राज कुमार पासवान, आईटी सेल के आकाश पासवान, सूरज मंडल और विपुल राज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *