शेखपुरा में 14 साल की नाबालिग लड़की बरामद:रक्षाबंधन के दिन घर से हुई थी गायब, मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR

शेखपुरा में 14 साल की नाबालिग लड़की बरामद:रक्षाबंधन के दिन घर से हुई थी गायब, मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR

शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 साल की नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में छापेमारी कर उसे सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए अपनी निगरानी में भेज दिया। 28 अगस्त को घर से हुई थी लापता जयरामपुर थानाध्यक्ष लाली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने स्थानीय थाने में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोपी के रिश्तेदार के घर से मिली पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को आरोपी युवक के बेलछी गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, लड़की को सुरक्षित बरामद करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले का आरोपी युवक अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 साल की नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में छापेमारी कर उसे सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए अपनी निगरानी में भेज दिया। 28 अगस्त को घर से हुई थी लापता जयरामपुर थानाध्यक्ष लाली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने स्थानीय थाने में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोपी के रिश्तेदार के घर से मिली पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को आरोपी युवक के बेलछी गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, लड़की को सुरक्षित बरामद करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले का आरोपी युवक अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *