इमरान खान की बहन अलीमा खान को घर से किया गिरफ्तार, 27 सितंबर के प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई

इमरान खान की बहन अलीमा खान को घर से किया गिरफ्तार, 27 सितंबर के प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई

Imran Khan Sister News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 27 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अलीमा खान को लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। अलीमा खान जेल में बंद इमरान खान की बहन हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी पार्टी PTI ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। PTI के इस प्रदर्शन की मुख्य मांग इमरान खान की तत्काल रिहाई है। पुलिस ने उन पर दंगा करने, सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए हैं।

चार PTI कार्यकर्ता भी हिरासत में

अलीमा खान की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने PTI के चार कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी हिरासत में लिया था। ये गिरफ्तारियां पार्टी के 27 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई हैं। इस प्रदर्शन में इमरान खान की तत्काल रिहाई की मांग मुख्य मुद्दा है।

इस्लामाबाद में पुलिस की तैयारी तेज

PTI के प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस और राजधानी प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस शहर में आने जाने वाले रास्तों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसको लेकर इस्लामाबाद के सेंट्रल पुलिस ऑफिस में एक बैठक हुई। बैठक में संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदर्शन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी को रोकने के लिए योजना पर चर्चा हुई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

सुरक्षा के तहत इस्लामाबाद में निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने का काम बढ़ा दिया गया है। पुलिस गेस्ट हाउस, होटल और बस टर्मिनलों पर नजर रख रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के लिए खाना, पानी, ठहरने और परिवहन की व्यवस्था करने वाले संभावित लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर स्पेशल ब्रांच और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट समेत कई खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *