इंग्लैंड में सिख बस ड्राइवर पर हमला:युवक ने पहले पीटा फिर बस से उतारा, रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मारी

इंग्लैंड में सिख बस ड्राइवर पर हमला:युवक ने पहले पीटा फिर बस से उतारा, रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मारी

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के टेलफोर्ड में एक युवक ने सिख बस ड्राइवर से मारपीट की और उसकी बस लेकर फरार हो गया। युवक ने बस को गलत दिशा में दौड़ाया और रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर भी मारी। बाद में पुलिस ने बस को रोककर युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम मेडले इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक और बस ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने ड्राइवर पर हमला किया और उसे बस से नीचे उतार दिया। फिर वह बस लेकर पार्क वे और हाई स्ट्रीट की ओर निकल गया। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हमले में बस ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने उनका इलाज किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने CCTV और वीडियो मांगे वेस्ट मर्सिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि उनके पास घटना से जुड़ी डैशकैम, CCTV, मोबाइल फोन या डोरबेल कैमरे की रिकॉर्डिंग हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। आरोपी पुलिस हिरासत में पुलिस ने 20 साल के युवक को लूट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के शक में गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। ————————- ये खबर भी पढ़ें…. लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट: पहले बहस, फिर हाथापाई लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *