हिसार में गौशाला मंदिर में चोरी का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र के 4 हजार रुपए लौटाने का दावा

हिसार में गौशाला मंदिर में चोरी का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र के 4 हजार रुपए लौटाने का दावा

हिसार जिले के गांव श्यामसुख स्थित गौशाला के मंदिर से पानी की मोटर और दानपात्र से रुपए चोरी करने के मामले को अग्रोहा पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी गांव श्यामसुख, हिसार के रूप में हुई है। थाना अग्रोहा के सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि 18 सितम्बर को गांव श्यामसुख निवासी महेंद्र पुत्र हेतराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव की गौशाला स्थित मंदिर से पानी की मोटर और दानपात्र में रखी नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के रुपए वापस दानपात्र में डालने का दावा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दानपात्र से चोरी किए गए करीब 4 हजार रुपए उसने गौशाला सचिव के माध्यम से दोबारा मंदिर के दानपात्र में डलवा दिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों का प्रभावी इस्तेमाल कर चोरी सहित अन्य मामलों की जांच को गति दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *