मौर्य टैलेंट सर्च एग्जाम में 380 स्टूडेंट सम्मानित:नवादा में 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को मिला अवार्ड

मौर्य टैलेंट सर्च एग्जाम में 380 स्टूडेंट सम्मानित:नवादा में 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को मिला अवार्ड

नवादा जिले के गोनावां में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक-सह-शिक्षा मंच, जिला इकाई नवादा ने मौर्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 380 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ”ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं” आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता परीक्षा में नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। करीब 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 380 विद्यार्थियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए चुना गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में छात्राओं की संख्या भी काफी थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। 1500 बच्चों ने लिया था भाग उन्हें बस सही मंच और प्रोत्साहन मिलने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सांसद अभय कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे जिले में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 1500 बच्चों ने भाग लिया था। बिहार का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित इनमें से 380 विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह बच्चों के लिए आगे चलकर बड़ी प्रेरणा का काम करेंगे। सांसद ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर को सामने लाना है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के मंच से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मेहनत करने और अपने गांव, क्षेत्र और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। नवादा जिले के गोनावां में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक-सह-शिक्षा मंच, जिला इकाई नवादा ने मौर्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 380 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ”ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं” आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता परीक्षा में नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। करीब 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 380 विद्यार्थियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए चुना गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में छात्राओं की संख्या भी काफी थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। 1500 बच्चों ने लिया था भाग उन्हें बस सही मंच और प्रोत्साहन मिलने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सांसद अभय कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे जिले में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 1500 बच्चों ने भाग लिया था। बिहार का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित इनमें से 380 विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह बच्चों के लिए आगे चलकर बड़ी प्रेरणा का काम करेंगे। सांसद ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर को सामने लाना है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के मंच से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मेहनत करने और अपने गांव, क्षेत्र और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *