DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) 22 सितंबर यानी मंगलवार को हितधारकों के साथ एक दिन की कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला में कारोबार सुगमता, मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से जुड़े अवसरों तथा व्यापार प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने के लिए किए जा रहे सुधारों पर चर्चा की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

इसमें एफटीए, कारोबार सुगमता और नियामकीय अनुपालन से जुड़ी पहल की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दौरान उद्योग संगठन और निर्यात संवर्धन परिषदों से जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं तथा प्रक्रियागत अड़चनों के बारे में सुझाव भी लिए जाएंगे। वाणिज्य विभाग इससे पहले भी मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसी तरह की कार्यशाला आयोजित कर चुका है।

भारत ने ब्रिटेन, ओमान, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई देशों और समूहों के साथ ऐसे समझौते लागू किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता अगले महीने से प्रभावी होने की उम्मीद है। वहीं, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *