सीहोर में रास्ता जांचने पहुंचे पटवारी से अभद्रता:दस्तावेज छीनने की कोशिश, संघ ने कार्रवाई मांगी

सीहोर में रास्ता जांचने पहुंचे पटवारी से अभद्रता:दस्तावेज छीनने की कोशिश, संघ ने कार्रवाई मांगी

सीहोर के श्यामपुर तहसील के अहमदपुर गांव में सरकारी रास्ते की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज मध्य प्रदेश पटवारी संघ, तहसील श्यामपुर ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान पटवारी से विवाद पटवारी संघ के अनुसार, 12 अगस्त को तहसीलदार के निर्देश पर हल्का पटवारी सुधीर चतुर्वेदी अहमदपुर में सरकारी रास्ते की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के जगदीश गुर्जर, विजय गुर्जर, सतीश ठाकुर, महेंद्र गुर्जर और राहुल गुर्जर ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की। संघ का आरोप है कि इन लोगों ने पटवारी के सरकारी दस्तावेज छीनने की कोशिश की और जांच का काम रोक दिया। पटवारी को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पटवारी संघ ने सुरक्षा की मांग की संघ का कहना है कि सरकारी कर्मचारी को उसके काम से रोकना दंडनीय अपराध है। घटना के बाद तहसील के पटवारियों में नाराजगी है। संघ के मुताबिक ऐसी घटनाओं से सीमांकन, नामांतरण और रास्ते से जुड़े विवादों जैसे जरूरी राजस्व कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। पटवारी संघ ने मांग की है कि घटना में शामिल लोगों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पटवारी सुधीर चतुर्वेदी को सरकारी काम के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। कार्रवाई नहीं हुई तो काम प्रभावित होने की चेतावनी पटवारी संघ ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तहसीलदार और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। संघ ने कहा कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो राजस्व संबंधी काम करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *