पार्वती-II टनल से पानी रिसाव, दो मकान दबे:कई घरों और खेतों में घुसा पानी, रैला-सिउंड तक दहशत

पार्वती-II टनल से पानी रिसाव, दो मकान दबे:कई घरों और खेतों में घुसा पानी, रैला-सिउंड तक दहशत

शनिवार रात एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-II की रैला स्थित शर्ज शाफ्ट की एडिट-5 टनल से पानी का रिसाव हुआ। इसके बाद पालचरा गांव में काफी नुकसान हो गया। टनल से निकले मटमैले पानी ने गांव के कई घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।ग्रामीणों के अनुसार पानी के तेज बहाव से दो मकान पूरी तरह दब गए। एक मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, दो दुकानों और दो रिहायशी मकानों में भी पानी घुस गया।
दूसरे लोगों के घरों में बिताई कई परिवारों ने रात
गांव में अचानक पानी घुसने से ग्रामीणों में डर फैल गया। हालात को देखते हुए गांववालों ने मिलकर रात करीब 11 बजे प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। पालचरा गांव के कई परिवारों को रात दूसरे लोगों के घरों में बितानी पड़ी। पानी के तेज बहाव और टनल से आ रही आवाज के कारण रैला से सिउंड तक के लोगों में डर बना रहा। घटना के दौरान ग्रामीणों ने रात में ही वीडियो जारी कर आसपास के लोगों से नालों और पानी वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की। सुरक्षा के लिए धलायारू गांव को भी खाली कराया गया। अचानक पानी के रिसाव से लोगों में डर
ग्रामीणों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से प्रभावित इलाके का तुरंत दौरा कर नुकसान का जायजा लेने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक पानी के रिसाव से लोगों में डर है। फिलहाल, घटना में किसी और जगह से जान-माल के नुकसान की कोई सरकारी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, पालचरा में मकानों, दुकानों और खेतों को हुए नुकसान की खबर के बाद ग्रामीणों में चिंता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *