Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 252.4 अंक के साथ रजत पदक जीता। जापान की हिनाता ताइची ने गोल्ड जीता।
Elavenil Valarivan: भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने जापान में चल रहे आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
27 वर्षीय एलावेनिल वलारिवन ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंक के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दक्षिण कोरिया की बान ह्यो-जिन ने 230.4 अंक के साथ ब्रांज हासिल किया। फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय निशानेबाज सोनम मस्कर 167 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

