शामली में 21 सितंबर से लगेंगे रोजगार शिविर:सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 520 पदों पर भर्ती, 35 हजार तक वेतन

शामली में 21 सितंबर से लगेंगे रोजगार शिविर:सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 520 पदों पर भर्ती, 35 हजार तक वेतन

शामली जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 21 सितंबर से अलग-अलग माध्यमिक स्कूलों में एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ये शिविर आयोजित होंगे। इनमें सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी जिले में होने वाले किसी भी शिविर में हिस्सा ले सकेंगे। ये रोजगार शिविर 21 सितंबर को जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज झिंझाना और जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता में लगेंगे। 22 सितंबर को नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद और लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी में शिविर होंगे। इसके बाद 23 सितंबर को डीएवी इंटर कॉलेज ऊन और राजकीय इंटर कॉलेज केरटू में, जबकि 24 सितंबर को किसान इंटर कॉलेज थानाभवन और आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में शिविर लगाए जाएंगे। 25 सितंबर को इंटर कॉलेज एलम और हिंदू इंटर कॉलेज कांधला में, 26 सितंबर को एमएम इंटर कॉलेज ईशोपुरटील और पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में रोजगार मेले लगेंगे। 28 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तितरवाड़ा और देशभक्त इंटर कॉलेज शामली में शिविर होंगे। वहीं, 29 सितंबर को जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालेण्डी और जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सुरक्षा जवान के 500 और सुरक्षा सुपरवाइजर के 20 पदों पर भर्ती होगी। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास या फेल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उनकी उम्र 19 से 40 साल और लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इन पदों पर 15 हजार से 32 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। उनकी उम्र 21 से 37 साल और लंबाई 170 सेंटीमीटर तय की गई है। इस पद पर 18 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद स्थायी रोजगार मिलेगा। विभाग ने बताया कि भारत सरकार की ईएलआई सुविधा के तहत एक साल में 15 हजार रुपये दो किस्तों में सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में आएंगे। नियुक्ति दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मानेसर, आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में होगी। विभागीय

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *