नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जालोर नगर परिषद के सभापति पद के लिए सोमवार, 21 सितंबर को मतदान होगा। नगर परिषद सभा कक्ष में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले मतदान में सभी 40 निर्वाचित पार्षद हिस्सा लेंगे। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि सभी पार्षदों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र के साथ भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। उपसभापति का चुनाव 22 सितंबर को उपसभापति पद के निर्वाचन के लिए मंगलवार, 22 सितंबर को सुबह 10 बजे निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 11:30 बजे से जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना की जाएगी। पांच निकायों में भाजपा को सर्वाधिक मत राज्य निर्वाचन आयोग के पार्टीवार आंकड़ों के अनुसार जिले के पांच नगर निकायों में भाजपा को कुल 37,924, कांग्रेस को 31,855 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 26,061 मत मिले। भाजपा को कांग्रेस से 6,069 अधिक मत प्राप्त हुए। जालोर नगर परिषद में कांग्रेस को 12,298, भाजपा को 11,043 और निर्दलीयों को 8,242 मत मिले। यहां कांग्रेस भाजपा से 1,255 मत आगे रही। आहोर में भाजपा को 3,751, कांग्रेस को 3,157 और निर्दलीयों को 1,622 मत मिले। सांचौर में भाजपा को 8,549, कांग्रेस को 6,708 और निर्दलीयों को 4,759 मत प्राप्त हुए। सायला में भाजपा को 5,101, कांग्रेस को 3,518 और निर्दलीयों को 1,009 मत मिले। भीनमाल में निर्दलीय प्रत्याशियों को सर्वाधिक 10,429 मत मिले, जबकि भाजपा को 9,480 और कांग्रेस को 6,174 मत प्राप्त हुए।

