तड़के 4 बजे घर में लगी आग,जोबनेर गया था परिवार:ड्रोन कैमरा समेत पूरा सामान जलाकर राख, पड़ोसियों ने बुलाई दमकल

तड़के 4 बजे घर में लगी आग,जोबनेर गया था परिवार:ड्रोन कैमरा समेत पूरा सामान जलाकर राख, पड़ोसियों ने बुलाई दमकल

अलवर शहर के वार्ड 54 की राम नगर कॉलोनी में शनि मंदिर के पास एक घर में तड़के 4 बजे के आसपास आग लगने से पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया। घर में कोई नहीं था। परिवार धार्मिक यात्रा पर जोबनेर गया हुआ था। वार्ड के निवासी पूर्व पार्षद रमेश चंद बेनीवाल ने बताया कि शनि मंदिर के पास कुलदीप साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू का मकान है। उनका पूरा 19 सितंबर को परिवार जोबनेर माता के दर्शन करने गया था। रविवार तड़के करीब 4 बजे घर में आग लगने का पडौसी पवन कुमार को पता चलगा। इसके बाद दमकल को बुलाया गया। आगे तो बुझा दी। लेकिन घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। 20 लाख के नुकसान का अनुमान घर में कुछ नहीं बचा। करीब 15 से 20 लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान जल गया है। कुलदीप ड्रोन फोटोग्राफी का काम करते हैं। वे दोनों बच्चों सहित पत्नी के साथ 19 सितंबर की शाम घर से गए थे। आग सुबह करीब 4 बजे आसपास आग लगी है। घर में दो बच्चे व पति-पत्नी रहते हैं। ड्रोन, कैमरे सहित घर का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने कहा कि ये गरीब परिवार है। जिसका पूरा घर ही जल गया है। रोजी रोटी का साधन ड्रोन कैमरा भी जल गया है। इसे सरकार से तुरंत आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *