रायबरेली में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली:SAI ने लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के लिए किया जागरूक

रायबरेली में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली:SAI ने लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के लिए किया जागरूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत रायबरेली दिन रविवार सुबह 9:00 बजे में एक जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इसका मकसद लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना था। यह रैली स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से हुई। रायबरेली स्टेडियम से शुरू हुई इस रैली में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दूसरे लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया।
इसी कड़ी में, SAI हॉस्टल से भी पत्रकारों और अन्य लोगों के लिए एक साइकिल रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रह सकते हैं। रैली का मुख्य मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। SAI हॉस्टल के मैनेजर और सहायक स्टाफ के सहयोग से हुए इस जागरूकता अभियान में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। साइकिल रैली के दौरान फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *