सोनभद्र में 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान:राशन दुकानों पर लगेंगे समाधान शिविर; ई-केवाईसी से नाम संशोधन तक की सुविधा

सोनभद्र में 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान:राशन दुकानों पर लगेंगे समाधान शिविर; ई-केवाईसी से नाम संशोधन तक की सुविधा

सोनभद्र में 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जुड़े जागरूकता और जनसुविधा कार्यक्रमों के जरिए लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अभियान के दौरान सरकारी राशन की दुकानों और अन्नपूर्णा भवनों पर विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें राशन कार्ड में नाम संशोधन, ई-केवाईसी और उपभोक्ताओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के निस्तारण की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से और तय समय में दिलाने पर जोर है। जिले में अभियान के तहत प्रमुख स्थानों, अन्नपूर्णा भवनों और सरकारी राशन की दुकानों पर शाम 7 बजे सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी किए गए। इसके जरिए सेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीक के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जा रही है। राशन कार्ड में नाम संशोधन और ई-केवाईसी की सुविधा विशेष समाधान शिविरों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। लाभार्थी नाम संशोधन, ई-केवाईसी और अन्य जरूरी कामों के लिए शिविरों में पहुंच सकते हैं। खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। ‘सेवा की कहानी’ के जरिए बताए जाएंगे बदलाव अभियान के दौरान डिजिटल माध्यमों, फोटो और छोटे वीडियो के जरिए राशन वितरण व्यवस्था में हुए सुधार और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। इन्हें ‘सेवा की कहानी’ के रूप में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। अन्नपूर्णा भवनों से वितरण व्यवस्था आसान बनाने पर जोर जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक नए अन्नपूर्णा भवनों के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर और ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। राशन कार्डधारकों और उज्ज्वला लाभार्थियों से शिविरों में पहुंचने की अपील ध्रुव गुप्ता ने राशन कार्डधारकों, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और आम लोगों से समाधान शिविरों में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध माध्यमों का लाभ उठाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *