थाना के पास महिला के गले से मंगलसूत्र छीना:सीवान में बाइक सवार बदमाश फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

थाना के पास महिला के गले से मंगलसूत्र छीना:सीवान में बाइक सवार बदमाश फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया। यह घटना थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जहां बाइक सवार बदमाश इसे अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट के बाहर हुई। इसके आसपास ही प्रखंड और अंचल मुख्यालय भी हैं। थाना और प्रशासनिक दफ्तरों के इतने करीब हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मछगरा गांव की रहने वाली नीतू देवी (सुरेश साह की पत्नी) सीएचसी से दवा लेकर बाहर निकली थीं। वह टोटो पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने गले से मंगलसूत्र झपटा

इसी दौरान मलमलिया की तरफ से बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने नीतू देवी के पास पहुंचकर उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। मंगलसूत्र छीनने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक से छपरा की ओर भाग गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और वहीं रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर निकल चुके थे। थाने से 200 मीटर दूर की घटना

यह घटना भगवानपुर हाट थाना से सिर्फ 200 मीटर दूर हुई। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर महिला को निशाना बनाया और आसानी से फरार हो गए। थाना के इतने करीब हुई घटना से पुलिस की गश्ती और अपराध नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला से घटना के बारे में पूछा। पुलिस ने महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके। सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया। यह घटना थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जहां बाइक सवार बदमाश इसे अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट के बाहर हुई। इसके आसपास ही प्रखंड और अंचल मुख्यालय भी हैं। थाना और प्रशासनिक दफ्तरों के इतने करीब हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मछगरा गांव की रहने वाली नीतू देवी (सुरेश साह की पत्नी) सीएचसी से दवा लेकर बाहर निकली थीं। वह टोटो पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने गले से मंगलसूत्र झपटा

इसी दौरान मलमलिया की तरफ से बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने नीतू देवी के पास पहुंचकर उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। मंगलसूत्र छीनने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक से छपरा की ओर भाग गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और वहीं रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर निकल चुके थे। थाने से 200 मीटर दूर की घटना

यह घटना भगवानपुर हाट थाना से सिर्फ 200 मीटर दूर हुई। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर महिला को निशाना बनाया और आसानी से फरार हो गए। थाना के इतने करीब हुई घटना से पुलिस की गश्ती और अपराध नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला से घटना के बारे में पूछा। पुलिस ने महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *