IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी धाकड़ टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी धाकड़ टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

West Indies T20 Squad For India Tour 2026: शनिवार को देर रात क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। 27 सितंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज की टी20 टीम से जैसन होल्डर जैसा बड़ा नाम गायब है। हालांकि जॉन कैंपबेल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। टी20 टीम में कामिल पूरण के रूप में एक नया चेहरा भी शामिल है, जिसने होल्डर की जगह ली है।

23 सितंबर को भारत पहुंचेगी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम 21 सितंबर को कैरिबियन से रवाना होगी और 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। शाई होप की कप्तानी वाली वनडे टीम में उसी मुख्य ग्रुप को बरकरार रखा गया है जो हाल ही में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था। कैंपबेल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन भारत दौरे के लिए टीम में लौट आए हैं।

सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे अकीम ऑगस्टे को टीम से बाहर रखा गया है, उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है, जो टॉप और मिडिल ऑर्डर में एक अतिरिक्त विकल्प होंगे। शिमरन हेटमायर को कैरेबियन प्रीमियर लीग के बाद रिकवरी के लिए और समय दिया गया है। वह टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

वेस्टइंडीज के लिए रास्ते हो चुके हैं बंद

भारत के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैच ‘आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप’ के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन साइकल के आखिरी मुकाबले होंगे। हालांकि, नतीजे चाहे जो भी हों, वेस्टइंडीज क्वालीफाइंग टेबल में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वियों से आगे नहीं निकल पाएगा और इसलिए उन्हें अगले साल की शुरुआत में आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनिंग बल्लेबाज कामिल पूरण को पहली बार टी20 टीम में बुलाया गया है। वहीं, क्वेंटिन सैम्पसन को भी शामिल किया गया है, जो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे। अनुभवी ऑल-राउंडर जेसन होल्डर को आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम

शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, कामिल पूरण, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *