ट्रोलर्स को लताड़ने के बाद अब सलमान खान ने क्यों मांगी माफी? बिग बॉस से नाराजगी जाहिर करते हुए दिया अपडेट

ट्रोलर्स को लताड़ने के बाद अब सलमान खान ने क्यों मांगी माफी? बिग बॉस से नाराजगी जाहिर करते हुए दिया अपडेट

Salman Khan In Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा ट्रोलर्स को फूट पड़ा। उन्होंने बिना नाम लेते हुए कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर जवाब दिया। सलमान ने साफ कर दिया कि उन्हें इस तरह की सोशल मीडिया ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि इसी बीच सलमान खान बार-बार अपने सीने में दर्द के कारण परेशान भी नजर आ रहे थे। शो के आज के प्रोमो में तो उनकी बिगड़ी तबीयत के चलते शो को रोकते हुए देखा जा सकता है, हालांकि इसके पीछे का सच अब सलमान ने खुद बता दिया है।

Salman Khan In Bigg Boss 20
सलमान का पोस्ट

सलमान खान ने मांगी माफी

देर रात अपने इंस्टाग्राम पर सभी फैंस को अपडेट देते हुए बताया है कि उनकी सेहत एकदम ठीक है। वो सिर्फ काजी तौकीर को दिखाना चाहते थे कि कैमरे के लिए ये सब करना कितना गलत है। साथ ही सलमान खान ने बिग बॉस के मेकर्स पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए कहा कि वो बिग बॉस की तरफ से माफी मांगते हैं क्योंकि जिस तरह से प्रोमो को काटा गया है वो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। सलमान ने ये भी साफ किया कि वो बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं।

‘किस बात पर ट्रोल करना चाहते हो?’

सलमान खान ट्रोलिंग की मानसिकता पर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की उम्र, वजन, चेहरा, परिवार, कामयाबी या नाकामयाबी तक को निशाना बनाया जाता है। उनका कहना था कि किसी को मां बनने या उसके शरीर में आए बदलाव को लेकर टिप्पणी करना भी उसी सोच का हिस्सा है।

Salman Khan In Bigg Boss 20
सलमान का पोस्ट

सलमान ने यह भी बताया कि उन्हें खुद सोशल मीडिया पर उम्र और वजन को लेकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उन्हें भी ‘बूढ़ा’ कह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने वजन को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स का उदाहरण दिया और कहा कि अगर लोग उन्हें मोटा कहकर ट्रोल करते हैं तो वह भी सामने हैं।

कोट-टोपी उतारकर दिया जवाब

सलमान का गुस्सा उस वक्त और ज्यादा दिखाई देता है जब वह अपनी टोपी हटाते हैं और कोट उतार देते हैं। वो यह बताने की कोशिश करते नजर आते हैं कि किसी के शरीर या दिखने के तरीके पर टिप्पणी करना कितना आसान बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *