Indore Rahul Gandhi Promises: ‘मैं अच्छे डॉक्टर से तुम्हारा इलाज कराऊंगा’, राहुल गांधी ने छात्रा को दिया भरोसा

Indore Rahul Gandhi Promises: ‘मैं अच्छे डॉक्टर से तुम्हारा इलाज कराऊंगा’, राहुल गांधी ने छात्रा को दिया भरोसा

Indore Chhatron Ki Goonj: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने बड़वानी जिले की रहने वाली एक छात्रा के इलाज का भरोसा भी दिलाया। छात्रा जब मंच पर अपनी बात कहने के लिए पहुंची तो राहुल गांधी ने उससे उसकी एक आंख की खराबी के बारे में पूछा। जिस पर छात्रा ने अपनी परेशानी बताई और राहुल गांधी ने मानवीयता दिखाते हुए छात्रा को भरोसा दिलाया कि वो उसका इलाज अच्छे डॉक्टर से करवाएंगे।

राहुल गांधी ने दिलाया इलाज का भरोसा

बड़वानी के सेंधवा की रहने वाली छात्रा प्रियंका सेंगर भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मंच पर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी एक आंख की खराबी के बारे में सवाल किया। जिस पर प्रियंका ने बताया कि तीन साल की उम्र में आंख में चूना गिर जाने के कारण उसकी एक आंख खराब हो गई। राहुल ने पूछा कि आंख से दिखता है? तो प्रियंका ने कहा नहीं कुछ नहीं दिखता है। राहुल ने अच्छे डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए कहा, तो प्रियंका ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वो बड़े डॉक्टर से इलाज नहीं करा सकते। ये बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा मैं अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाऊंगा।

राहुल गांधी को बताईं सरकारी हॉस्टल की परेशानियां

इससे पहले प्रियंका सेंगर ने बताया कि उसने पहली से बारहवीं तक सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई की है। प्रियंका ने हॉस्टल की कमियों और खामियों को बताते हुए आगे कहा कि हॉस्टल में काफी परेशानियां होती है, खाना अच्छा नहीं मिलता है, जिसके कारण वह और अन्य छात्राएं मिर्च की चटनी लेकर आते थे, जिससे पेट भरकर खाना खा सकें। प्रियंका ने बताया कि 12वीं के बाद उसे सरकारी छात्रावास में एडमिशन नहीं मिला, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। वह महंगाई के कारण बड़ी मुश्किल से पढ़ाई कर पा रही है। उसने राहुल गांधी से कहा कि छात्रावासों की संख्या बढ़नी चाहिए जिससे हम भी आसानी से पढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *