डबरा में बोलीं इमरती देवी- मंच पर हत्या के आरोपी भी बैठे थे, इसलिए मंच के नीचे ही बैठी

डबरा में बोलीं इमरती देवी- मंच पर हत्या के आरोपी भी बैठे थे, इसलिए मंच के नीचे ही बैठी

Dabra News : मध्य प्रदेश के जबरा में एक बार फिर ग्वालियर ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाली सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी आज फिर से अपने कड़े बयान को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। दरअसल, इमरती देवी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डबरा के निजी गार्डन में आयोजित ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में शामिल होने पहुंची थीं। यहां मंच पर बैठने के बजाए वो सीधे जाकर कार्यकर्ताओं के बीच मंच से नीचे बैठ गईं। यहां भाजपा सांसद उन्हें मंच पर बुलाते रहे, पर वो मंच पर नहीं बैठीं। अब कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडिया द्वारा जब उनसे मंच पर न बैठने का कारण पूछा गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला बयान देकर वहां मौजूद हर किसी को दंग कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डबरा के एक निजी गार्डन में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर पूर्व मंत्री इमरती देवी नहीं पहुंची, मंच को ठुकराते हुए उन्होंने बोला कि, मंच पर मर्डर करने वाले लोग बैठे हैं। ऐसे लोगों के बीच मुझे नहीं जाना। मैं पार्टी की हूं और अ‘छे लोगों के संग रहते हैं और अ‘छे लोगों के संग रहेंगे। इस बयान से राजनैतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।

आखिर किसे बताया- मर्डर करने वाला, छिड़ी चर्चा

मंच पर बैठे किस शख्स को उन्होंने मर्डर करने वाला आपराधी बताया, इसे लेकर लोगों में चर्चा छिड़ गई है। कार्यक्रम शुरू हो गया और मंच पर पूर्व मंत्री इमरती देवी नहीं पहुंची। पोस्टर में भी उनका फोटो गायब था। जिससे नाराज होकर आम कार्यकर्ताओं के बीच नीचे कुर्सी पर बैठ गईं। सांसद भारतसिंह कुशवाह उठे और मंच पर आने के लिए बार बार मंच पर आने का आग्रह किया। लेकिन पूर्व मंत्री इमरती देवी नहीं उठीं, जिससे भाजपा की स्थानीय आपसी गुटबाजी भी सामने आई।

पहले भी कई बार दिए विवादित बयान

अक्टूबर 2020 की बात है चुनाव प्रचार का दौर था। मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहते हुए इमरती का एक बयान वायरल हुआ था। उस समय इमरती देवी के वाहन को किसानों ने रोक दिया था और किसान कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने कह दिया था कि पार्टी भाड़ में जाए। बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि वे बीजेपी की पूजा करती हैं। मैं अपनी पार्टी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों करूंगी। यह बात तो उन्होंने कांग्रेस के लिए कही थी।

कमलनाथ को लुच्चा-लफंगा कहा था

पूर्व मंत्री इमरती देवी अक्सर ही विवादित बयानों से सुर्खियों में रहती है। अक्टूबर 2020 में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मर्यादा ही पार कर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कमलनाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं, जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है कि देखो क्या आइटम जा रहा है, ऐसे ही लुच्चे लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *